गायों की रक्षा के लिए लॉन्च हुआ ‘सेल्फी विद गौमाता’ ऐप, लीजिए कॉन्टेस्ट भाग

0
398

नई दिल्ली: हिन्दूओं में गाय को माता के सम्मान पूजा जाता है। पिछले काफी समय से गाय पर राजनीति काफी सक्रिय है। ऐसे में आपको जानकर हैरानी होगी कि गौ रक्षा के लिए एक मुहीम चलाई जा रही है। जिसका उदेश्य साफ है गौ की हत्या नहीं बल्कि प्रेम करें। सेल्फी विद डॉटर की तर्ज पर अब सेल्फी विद गौमाता नाम का एक कैंपेन तैयार किया है। जिसका उदेश्य गायों के बारें में जागरूकता फैलाना है।

क्या है सेल्फी विद गौमाता ऐप-
गौ सेवा परिवार नाम की एक एनजीओ ने इस मुहीम की शुरुआत की है जिसका उद्देश्य गायों के बारे में जागरुकता फैलाने के साथ गायों से मिलने वाले उत्पादों के विषय में जानकारी देना है। संस्था ने एक ऐसा ऐप लॉन्च किया है जिस पर लोग गाय के साथ सेल्फी खींच कर इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे पहले इस तरह की प्रतियोगितओं का आयोजन 2015 में किया गया था। तब लोगों ने गायों के साथ सेल्फी व्हॉट्सऐप ग्रुप के जरिए भेजी थी। इस बार प्रतिभागियों की सुविधा के लिए संस्था द्वारा ऐप शुरूआत की गई है।

screenshot_2017-10-28_172821_1509191990_725x725

ये भी जरूर पढ़ें: इस फीचर का इस्तेमाल कर Whatsapp Chat को हर किसी की नजर से बचाएं

16 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक भेजे सेल्फी
अगर आप एंड्रॉइड यूजर हैं तो गौ सेवा परिवार नाम के इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद ये आपका फोन नम्बर मांगेगा, इसके बाद आपको OTP नम्बर मिलेगा। जिससे फीड करने बाद ऐप खुलेगा। इसमें आप अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं। ‘सेल्फी विद गौमाता’ कॉन्टेस्ट 16 अक्टूबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक चलेगा। इस कॉन्टेस्ट को मुख्य रूप से तीन श्रेणियों में बांटा गया है। जिसमें सेल्फी, सेल्फी विद फैमिली और सेल्फी विद फ्रेंड्स शामिल है। प्रतिभागी इनमें से किसी भी श्रेणी में अपनी सेल्फी भेज सकते हैं।

ये भी जरूर पढ़ें: अलर्ट! एंड्रॉयड यूजर्स को बड़ी तेजी से शिकार बना रहा ये वायरस

21 जनवरी को आएगा रिजल्ट
आपको बता दें इस प्रतियोगिता का परिणाम 21 जनवरी, 2018 को जारी किया जाएगा, जिसमें तीनों श्रेणियों को शामिल किया जाएगा। क्रिएटिव सेल्फी में सिर्फ भारतीय ब्रीड या देसी गायों को शामिल किया जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस ऐप का परिणाम क्या निकल कर सामने आता है।

बता दें अभी तक इस पर बीजेपी की तरफ से किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन इस ऐप की चर्चा सोशल मीडिया पर धीरे-धीरे आग की तरह फैलने लगी है।

खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।
ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now