श्रीगंगानगर से गिरफ्तार हुआ नूपुर शर्मा की हत्या करने पाकिस्तान से आया शख्स, जानें पूरा मामला

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रिजवान अशरफ बताया है। वह उत्तरी पाकिस्तान के मंडी बहाउद्दीन शहर का रहने वाला है। उसने बताया कि नूपुर शर्मा की हत्या के इरादे से बॉर्डर क्रॉस किया। साजिश को अंजाम देने से पहले वह अजमेर शरीफ जाने वाला था।

0
545

राजस्थान: भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) की कथित तौर पर हत्या करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते भारत आए एक पाकिस्तानी नागरिक को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में गिरफ्तार किया गया है। प्राशमिक जांच में शख्स के पास 11 इंच का चाकू, धार्मिक किताबें, कपड़े, नक्शा, खाने का सामान और रेत मिली है।

इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की संयुक्त टीम और बाकी एजेंसिया पाकिस्तानी शख्स से पूछताछ कर रही हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को 16 जुलाई को रात करीब 11 बजे हिंदूमलकोट सीमा चौकी के पास से पकड़ा गया था।

ये भी पढ़ें: उदयपुर में नुपूर शर्मा के एक समर्थक का गला काटा, VIDEO किया viral दोनों आरोपी गिरफ्तार

क्या नुपुर शर्मा को मारने आया पाकिस्तानी घुसपैठिए
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रिजवान अशरफ बताया है। वह उत्तरी पाकिस्तान के मंडी बहाउद्दीन शहर का रहने वाला है। उसने बताया कि नूपुर शर्मा की हत्या के इरादे से बॉर्डर क्रॉस किया। साजिश को अंजाम देने से पहले वह अजमेर शरीफ जाने वाला था। BSF ने आरोपी को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे स्थानीय कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे आठ दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: खनन माफिया ने DSP को पथ्तरों से भरे डंपर से कुचला, मौके पर मौत

हम यहां स्पष्ट्र कर दे कि पाकिस्तानी घुसपैठिए वह नूपुर शर्मा के मर्डर के लिए आया है, यह जानकारी नहीं है। एसपी आनंद शर्मा का कहना है कि उन्हें इस मामले में अब तक कोई नई जानकारी नहीं है। घुसपैठिया पकड़ा गया था, लेकिन पूछताछ में उसने क्या बताया, इस बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते।

पाकिस्तानी घुसपैठिए की गिरफ्तारी से क्यों जुड़ा नूपुर शर्मा नाम
नूपुर शर्मा के दिए गए विवादित बयान के बाद से ही मुस्लिम देशों ने भारत का जमकर विरोध किया था। कई देशों ने तो भारत के प्रोडक्ट तक बैन कर दिए थे। वहीं उदयपुर हत्याकांड के तार भी पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। इसलिए शक जताया जा रहा है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now