CM नवीन पटनायक के पूर्व निजी सचिव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ओडिशा सरकार में बने कैबिनेट मंत्री

0
214

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पूर्व निजी सचिव को अब उनके कैबिनेट में जगह मिल गई है। वीआरएस मिलते ही आईएएस वीके पांडियन (VK Pandian) को ओडिशा कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल गया है। उन्होंने एक दिन पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निजी सचिव के रूप में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।

अब उनको ओडिशा कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है। वीके पांडियन ने अचानक से वीआरएस ले लिया और उनके इस आवेदन को केंद्र ने स्वीकार भी कर लिया था। तभी से ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। अब उनको ओडिशा कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे दिया गया है।

वीके पंडियन ने एक दिन पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया था। इसके एक दिन बाद ही उनको राज्य  सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। ओडिशा के सामान्य प्रशासन और लोक शिकायत विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि आईएएस अधिकारी को राज्य सरकार की 5टी (परिवर्तन पहल) और नवीन ओडिशा योजना का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उनको कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सत्तारूढ़ बीजेडी के सूत्रों ने कहा था कि वीके पांडियन पार्टी में शामिल हो सकते हैं और अगले साल के विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें बड़ी भूमिका दिए जाने की संभावना है।

बता दें कि जब वीके पांडियन ने जब वीआरस के लिए आवेदन किया था तो कांग्रेस सांसद सप्तगिरी उलाका ने तंज कसते हुए कहा था कि अगर पांडियन अगले चुनाव से पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लें तो उनको बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं होगा उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट कर कहा था कि ओडिशा में पावर का स्ट्रक्चर कुछ ऐसा है कि किसी को पता ही नहीं चलता कि हो क्या रहा है लेकिन ये सबके पता है कि कंट्रोल कौन कर रहा है। छुट्टियों के दौरान 3 दिनों में वीआरएस को मंजूरी, ये तो सुपर फास्ट है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now