साल 2019 के 95 मिनट के इंटरव्यू में दिए PM मोदी ने 12 बड़े सवालों के सटीक जवाब, देखें Video

0
488

नई दिल्ली: साल 2019 के पहले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाचार एजेंसी ANI को 95 मिनट का इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में पीएम ने बीते साल 2018 की मुख्य घटनाओं पर अपने सटीक जवाब दिए। जिसमें मॉब लिचिंग से लेकर राफेल, राम मंदिर, विधानसभा चुनाव और आगामी चुनाव आदि शामिल था। मोदी ने इस दौरान कांग्रेस पर भी जमकर हमला भी किया। पीएम का ये इंटरव्यू आगामी लोकसभा चुनावों की शुरूआत भी माना जा रहा है। तो चलिए पढ़िए इंटरव्यू के खास सवालों के सटीक जवाब….।

1.    तीन तलाक बिल और सबरीमाला मामले पर PM नरेंद्र मोदी का जवाब –

अधिकतर इस्लामिक देशों में तीन तलाक नहीं है, यानी ये धर्म का हिस्सा नहीं है। ये सिर्फ लिंग भेदभाव का मामला है। अगर सबरीमाला की बात की जाए तो देश में कुछ मंदिर हैं जहां पुरुष नहीं जाते या महिला नहीं जाती हैं। सबरीमाला के मसले पर महिला जज की बात भी सुननी चाहिए।

 2. राम मंदिर पर PM नरेंद्र मोदी का जवाब –
तीन तलाक बिल पर अध्यादेश सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आया है, राम मंदिर पर भी हम संविधान के मर्यादा काम करेंगे। 70 साल तक सरकार में बैठने वाले लोगों ने इसे रोकने का काम किया है। आज मामला फैसले के किनारे पर है। कांग्रेस के वकील इस मसले को आगे ना बढ़वाएं। न्यायपालिका की प्रक्रिया पूरे होने के बाद सरकार की जिम्मेदारी जो होगी हम पूरा प्रयास करेंगे। मैं कांग्रेस के वकील और लोगों से निवेदन करता हूं सहयोग दें न की मामले को और उलछाएं।

3. मॉब लिंचिंग और इमरान के बयान पर PM नरेंद्र मोदी का जवाब –
ऐसी कोई भी घटना सभ्य समाज को शोभा नहीं देती है। ऐसी घटनाओं के पक्ष में कभी भी आवाज नहीं उठनी चाहिए। क्या यह 2014 के बाद शुरू हुआ है। यह समाज के अंदर आई हुई एक कमी का फैलाव है। इस स्थिति को सुधारने के लिए हमें मिलकर प्रयास करना चाहिए। अरब देश के एक बहुत बड़े विद्वान हैं। उन्होंने कहा- हिंदुस्तान में कई संप्रदायों के लोग हैं, लेकिन वहां सभी लोग मिल-जुलकर रहते हैं। हम लोग एक ही समुदाय हैं, तब भी यहां लड़ाइयां होती हैं। हर चुनाव के पहले लोगों को असहिष्णुता दिखने लग जाती है तो यह लोगों का एजेंडा है। 18 हजार गांवों में बिजली पहुंची, सौभाग्य योजना पहुंची.. हमने यह तो नहीं पूछा कि किस समुदाय के लोग हैं।

4.  राफेल डील मामले पर PM नरेंद्र मोदी का जवाब –
राफेल पर जो भी आरोप हैं वह मेरे ऊपर व्यक्तिगत नहीं हैं, सरकार पर हैं। अगर मेरे ऊपर कोई आरोप है तो वह खोजबीन कर निकाल सकते हैं। मैंने इस मुद्दे पर संसद और सभाओं में विस्तार से बोला है। सुप्रीम कोर्ट ने भी मसला पूरा क्लियर कर दिया है, कोर्ट ने बाल की खाल निकाल दी है। फ्रांस के राष्ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री ने भी जवाब दिए हैं, सामने वाले व्यक्ति को आरोप सिद्ध करने चाहिए। सिर्फ पत्थर मारकर भागना नहीं चाहिए।

5.  अधिक विदेशी दौरे पर PM नरेंद्र मोदी का जवाब –
सभी प्रधानमंत्रियों की इतनी ही यात्रा होती हैं, बहुत से ऐसे सम्मेलन होते हैं जिनमें जाना जरूरी होता है। अगर प्रधानमंत्री के लेवल से कम का व्यक्ति कोई जाए तो बात दब जाती है। मेरा हिसाब ये है कि अगर एक देश जाता हूं तो साथ वाले भी दो-तीन चला जाता हूं, इससे समय-पैसा दोनों बचता है। पहले जो प्रधानमंत्री जाते थे उन्हें ना कोई वहां नोटिस करता था, ना ही यहां पर नोटिस करता था।

6. संवैधानिक संस्थाएं दबाव में, जिसपर PM नरेंद्र मोदी का जवाब –
कांग्रेस को इस मामले में बोलने का हक नहीं है, पीएमओ के खिलाफ आपने (कांग्रेस) NSE बना दिया था. कैबिनेट के निर्णय को पार्टी का नेता फाड़ दे, प्लानिंग के लोगों को जोकरों का बंच कहा था। सीबीआई में विवाद एक व्यक्तिगत मामला है, हमनें दोनों को छुट्टी पर भेज दिया। अगर आरबीआई मामले की बात करें तो उर्जित पटेल ने खुद अपनी मर्जी से पद छोड़ा, इसकी जानकारी वह 7 महीने पहले दे चुके थे।

7. किसान कर्ज माफी पर PM नरेंद्र मोदी का जवाब –
झूठ बोलना और लोगों को भ्रमित करना एक लॉलीपोप ही है, कांग्रेस ने सभी किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। जो बैंकों का लूटकर मौज करते थे, हम कानून बनाकर उनसे 3 लाख करोड़ वापस लाए। अगर कर्जमाफी से किसान का भला होता है तो होना चाहिए। पहले भी ऐसा हुआ है लेकिन फिर भी क्यों किसान कर्जदार होता है। किसान को मजबूत करना जरूरी है।

8. मोदी लहर पर PM नरेंद्र मोदी का जवाब –
विपक्षी ही मोदी मैजिक, मोदी लहर को स्वीकारते हैं। कुछ लोग 2013 में भी कहते थे कि मोदी कुछ नहीं कर सकते, वही कुछ लोग आज भी यही कह रहे हैं। लहर सिर्फ जनता की आशाओं की होती है।

9. कांग्रेस मुक्त भारत पर PM नरेंद्र मोदी का जवाब –
कांग्रेस के लोग ही कहते हैं कांग्रेस एक सोच एक कल्चर है। मुख्य धारा में लंबे समय तक एक कल्चर रहा, उसे बदलने की जरूरत है। इसमें जातिवाद, परिवारवाद, भाई भतीजावाद शामिल है। हम इसी से मुक्ति दिलाने की बात करते रहे हैं न की कांग्रेस से।

10. तीन राज्यों मिली हार पर PM नरेंद्र मोदी का जवाब – 
तीन राज्यों में भाजपा की चुनावी हार पर मोदी ने कहा कि तेलंगाना और मिजोरम में भाजपा सत्ता में आएगी, ऐसी बात कोई नहीं कह रहा था। छत्तीसगढ़ में साफ-साफ नतीजे आए। हमारी हार हुई। बाकी दो राज्यों में हंग असेंबली है। 15 साल की एंटी इन्कम्बेंसी को लेकर हम चुनाव में उतरे थे। लेकिन पिछले दिनों हरियाणा में स्थानीय निकायों में हम जीते। जम्मू-कश्मीर के निकाय चुनाव में भाजपा से जुड़े लोग जीते। जीत और हार, यही एक मानदंड नहीं होता है।

11. नोटबंदी पर PM नरेंद्र मोदी का जवाब – 
ये झटका नहीं था। एक सफाई की जरूरत थी। एक साल पहले तक हमने देश को कहा था कि यह एक व्यवस्था है। आपके पास कालाधन है तो आप जमा कराइए। पहले की सरकारों की तरह उन्होंने सोचा कि मोदी भी वैसा ही होगा। काफी कम लोग आगे आए। एक साल प्रक्रिया चली। बार-बार कहा गया। इसके बाद यह कदम उठाया गया। यह देश के आर्थिक व्यवस्था के लिए जरूरी था। जब ट्रेन भी पटरी बदलती है तो उसकी रफ्तार कम होती है। मनमोहन सिंह जी जब आर्थिक सुधार लाए, तब भी जीडीपी घटी थी। देश में पैरेलल इकोनॉमी चल रही थी। उद्योगपतियों, व्यापारियों, बाबुओं के घर से बोरे भर-भरकर नोट निकलते थे। नोटबंदी ने इसे खत्म किया। पैसा बैंकिंग व्यवस्था में आया। एक ईमानदारी का माहौल बना है। टैक्स कलेक्शन बढ़ने को क्या आप नोटबंदी की सफलता नहीं मानेंगे?

12. मिडिल क्लास PM नरेंद्र मोदी का जवाब
हमें मिडिल क्लास के बारे में हमें सोच बदलनी होगी। यह स्वाभिमान से जीने वाला वर्ग है। देश चलाने में उसका सबसे बड़ा योगदान है। मिडिल क्लास की चिंता हमारा दायित्व है। महंगाई काबू होती है तो मध्यमवर्ग को सबसे पहले राहत मिलती है। एजुकेशन में हम सीटें बढ़ाते हैं ताे इसी वर्ग को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है। रेलवे के एसी कोच से ज्यादा लोग सस्ती हवाई सेवा में ट्रेवल कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने इसके अलावा भी कई मुद्दों पर अपने विचार रखें जोकि आप ऊपर दी गई वीडियो में देख सकते हैं। आपको बता दें पीएम के इस इंटरव्यू के बाद चंद्रबाबू नायडू ने उन्हें खुली बहस के लिए चुनौति दी है तो वहीं कांग्रेस के प्रवक्ता ने सबकुछ झूठ बताते हुए कहा, पीएम मोदी ये बताएं कि वह जनता के 15 लाख रूपये खाते में कब डाल रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं