Prajwal Revanna: पूर्व JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना रेप मामले में दोषी करार, जानें क्या है मामला?

220

बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व JDS सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना (prajwal revanna) को मेड से रेप मामले में दोषी ठहराया। कोर्ट शनिवार को सजा सुनाएगी। कोर्ट का फैसला आने के समय रेवन्ना भावुक दिखा।रेवन्ना के परिवार के फार्महाउस में काम करने वाली एक महिला ने पिछले साल अप्रैल में उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। उसने रेवन्ना पर 2021 से बार-बार रेप करने और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर वीडियो लीक करने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

कोर्ट ने 18 जुलाई को इस मामले की सुनवाई पूरी की थी। हालांकि, उस दिन कुछ स्पष्टीकरणों की जरूरतों का हवाला देते हुए 30 जुलाई को फैसला टाल दिया था। रेवन्ना के खिलाफ रेप, ताक-झांक, आपराधिक धमकी और अश्लील तस्वीरें लीक करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए थे।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

प्रज्वल पर कई महिलाओं से यौन उत्पीड़न का आरोप
पिछले साल प्रज्वल रेवन्ना का नाम कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में सामने आने के बाद चर्चा में आया था। उस पर 50 से ज्यादा महिलाओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है। उनके खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों से जुड़े अब तक 4 FIR दर्ज की गई हैं।

ये भी पढ़ें: Dharmasthala Case: धर्मस्थल नरसंहार कांड में बड़ा खुलासा, ‘स्पॉट 6’ मिला मानव कंकाल, जांच हुई तेज

पिछले साल, रेवन्ना के सोशल मीडिया पर 2,000 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप सामने आए थे। 2024 के लोकसभा चुनावों में रेवन्ना ने कर्नाटक की हासन संसदीय सीट पर दूसरी बार चुनाव लड़ा था, लेकिन वह अपनी सांसदी नहीं बचा सका। उसके खिलाफ दर्ज मामलों के बाद JDS ने उसे पार्टी से निलंबित भी कर दिया था।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।