मुम्बई: प्रियंका चोपड़ा ने जब से हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम चमकाने गई है तब से लेकर अब तक वह किसी ना किसी चीज के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार भी मामला कुछ ऐसा ही है। कान्स फेस्टिवल के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।
इस वीडियो में प्रियंका एक जर्नलिस्ट को इंटरव्यू के दौरान बोलती सुनाई दे रही है कि इंडियन फिल्म्स इज ऑल अबाउट हिप्स एंड बूब्स। प्रियंका एक बार नहीं कई बार ये बयान दोहराती हैं। प्रियंका के इस बयान के बाद इंटरनेट यूजर्स ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई है।
दरअसल, प्रियंका ने ये जवाब भारतीय फिल्मों पर पूछे गए एक सवाल पर दिया है। हालांकि वीडियो को कांट-छांटकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। जोकि गौर करने पर आपको भी नजर आएगा लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर विवादों में फंसती नजर आ रही है।
What the fuck is wrong with her? #PriyankaChopra #Quantico #quantico3 pic.twitter.com/qm3gsigb7G
— Hot Actress Fantasy (@HotActressFaNTC) June 8, 2018
गौरतलब है कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकन शो क्वांटिको के एक सीन में हिंदू को बतौर आतंकवादी दिखाया गया था। इसके चलते इस सीरीज की निंदा हुई थी। इस मामले पर क्वांटिको के मेकर्स एनबीसी नेटवर्क ने माफी मांगते हुए कहा कि इसमें प्रियंका का कोई हाथ नहीं है। एपिसोड की वजह से कई लोगों ने अपने इमोशंस का इजहार किया और इसमें प्रियंका चोपड़ा को निशाना बनाया गया है जो ठीक नहीं है।
आपको बता दें प्रियंका अपने बयानों से लेकर ड्रेस तक सभी चीजों के लिए काफी विवादों में रहती है। प्रियंका ने लगभग भारत छोड़ रखा है, वह विदेश में कई हॉलीवुड फिल्मों के साथ टीवी शो में भी काम कर रही है। खबर है कि प्रियंका जल्द हिंदी फिल्म भारत में नजर आएगी। जिसमें सलमान खान उनके को स्टार होंगे।
बताते चले प्रियंका की अंतिम हिंदी फिल्म बाजीराव मस्तानी थी। जिसमें उन्होंने बाजीराव की पत्नी का रोल अदा किया था। इसके प्रियंका ने खुद के प्रोडक्शन हाउस की एक फिल्म लॉन्च की थी। उन्होंने कहा था कि वह जल्द की किसी अच्छे प्रोजेक्ट के साथ हिंदी फिल्मों में कमबैक करेंगी।
यह भी पढ़ें:
- फीफा वर्ल्ड कप: इन दो टीमों के नाम है सबसे ज्यादा खिताब
- राजस्थान सहित 16 राज्यों के पानी में यूरेनियम सबसे ज्यादा: WHO
- पीएम मोदी को राजीव गांधी की तरह जान से मारने की साजिश? पुलिस का दावा
- फुटबॉल के खेल में है रूचि तो ऐसे बनाएं अपना कॅरिअर
- ‘स्तनों को घूरने से बढ़ती है मर्दों की उम्र’, रिसर्च में हुए 5 चौंकाने वाले खुलासे
- कौन है ये आंटी, जिनके ‘चायवाले वीडियो’ सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहे हैं?
- इसबार पानी-पानी होगी मुम्बई, 6 जिलों में 7-11 जून तक हाई अलर्ट जारी
रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए
- फिल्मों के ट्रेलर और खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
- जॉब्स की खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
- वीडियो देखने के लिए यहां किल्क कीजिए
- दिनभर की बड़ी खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं






































