मुंबई. खबर है कि रणबीर कपूर जल्द शादी कर सकते हैं। एक लीडिंग वेबसाइट ने दावा किया कि उनकी शादी की बात लंदन की एक नामी फैमिली की बेटी से चल रही है। हाल ही में मम्मी नीतू कपूर लड़की की फैमिली से मिलने लंदन भी गई थीं। नीतू कपूर को लड़की काफी पसंद आई है।
ऐसे में अब देखना यह है कि रणबीर की शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कब होगी। हालांकि नीतू और रणबीर में से किसी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। इस खबर के साथ हम आपको बता दें इंडस्ट्री में चॉकलेट बॉय कहलाने वाले रणबीर अबतक 5 अभिनेत्रियों के साथ अफेयर चला चुके हैं..तो यहां पढ़िए..

रणबीर और अवंतिका मलिक
अवंतिका मलिक अब अभिनेता इमरान खान की पत्नी हैं और दोनों एक बेटी है। हालांकि, शादी से पहले अवंतिका रणबीर की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। इनके अफेयर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि जब वो ‘जस्ट मोहब्बत’ में एक्टिंग कर रही थीं तब रणबीर उन पर फिदा थे। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी, लेकिन बाद में अवंतिका ने इमरान से शादी कर ली।

रणबीर और सोनम कपूर
रणबीर की दूसरी गर्लफ्रेंड सोनम कपूर बनीं। रणबीर और सोनम ने फिल्म ‘सांवरिया'(2007) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दोनों के बीच फिल्म की शूटिंग के दौरान नजदीकियां आ गई थीं। इनके करीबी सूत्र बताते थे कि रणबीर-सोनम अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली नहीं करना चाहते थे। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। बता दें, सोनम ने रणबीर के ऊपर अपनी भड़ास करन जौहर के शो ‘कॉफी विद करन’ में निकालते हुए उनका जमकर मजाक उड़ाया था।

रणबीर और नंदिता मेहतानी
नंदिता मेहतानी बिजनेसमैन संजय कपूर की पहली पत्नी हैं। संजय ने बाद में नंदिता को छोड़कर करिश्मा कपूर से शादी रचाई थी। वहीं संजय से रिश्ता टूटने के बाद नंदिता का नाम रणबीर के साथ जोड़ा गया। हालांकि, ये अफेयर भी ज्यादा दिन तक नहीं चला।

रणबीर और दीपिका पादुकोण
अगला नाम दीपिका पादुकोण का है। इन दोनों का अफेयर लंबे वक्त तक रहा। दोनों ने एक साथ ‘बचना ए हसीनों'(2008) में काम किया था। जहां दोनों करीब आए। दीपिका रणबीर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर बहुत सीरियस थीं। यहां तक कि उन्होंने गर्दन पर रणबीर के नाम का टैटू भी गुदवा लिया था। दीपिका जब रणबीर से अलग हुईं, तो काफी डिप्रेशन में जा चुकी थी। हालांकि काफी लंबे समय बाद दोनों ने एकबार फिर से फिल्मों में काम किया और दोनों स्टार्स सब कुछ भूलकर आगे बढ़ चुके है।

रणबीर और कैटरीना कैफ
‘अजब प्रेम की गजब कहानी'(2009) में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के बीच नजदीकियां आई थीं। इस वक्त तक रणबीर की लाइफ में दीपिका की जगह थी, वहीं कैटरीना का नाम सलमान से जोड़ा जाता था। रणबीर-कैट के रिलेशनशिप का खुलासा तब हुआ जब दोनों की बीच पर एक साथ वाली फोटोज सामने आईं। हालांकि, इन तस्वीरों के बाद भी दोनों ने इस रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चुप्पी बनाए रखी। बाद में दोनों को कई पार्टीज में साथ देखा गया। लेकिन हर बार की तरह रणबीर के इस अफेयर का भी 2016 में दि एंड हो गया।
आपको बताते चले कि इन सबके पीछे उनकी मां नीतू कपूर का माना जा रहा है। क्योंकि वो इकलौते बेटे के लिए ऐसी बहू चाहाती है जो ज्यादा हाय फाय ना हो।
- जॉब्स की खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
- फिल्मों के ट्रेलर और खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
- वीडियो देखने के लिए यहां किल्क कीजिए
- दिनभर की बड़ी खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)






































