उत्तरप्रदेश के बाराबंकी (Barabanki) में शुक्रवार को एक भाई ने अपनी बहन का सिर धड़ से अलग कर दिया। सिर हाथ में लेकर वह गांव में करीब 800 मीटर तक घूमता रहा। इस हैरान कर देनी वाली घटना के बाद गांव वालों का कहना है कि बहन के अफेयर से नाराज होकर आरोपी ने यह वारदात की।
ग्रामीणों का कहना है, ‘रियाज की बहन गांव के अपने बॉयफ्रेंड चांद बाबू के साथ फरार हो गई थी। 29 मई को परिवार के लोगों ने युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने युवक और युवती दोनों को गांव के बाहर से पकड़ लिया था। युवक को जेल भेज दिया गया था। वहीं लड़की को परिवार वालों को सौंप दिया गया था।’
ग्रामीणों का कहना है, ‘इसे लेकर घर में बहुत झगड़ा हुआ था। इसके बाद रियाज अपनी बहन को पसंद नहीं करता था। आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था। शुक्रवार सुबह भी दोनों में विवाद हुआ था। इसी के बाद रियाज ने इस घटना को अंजाम दिया है।’
ये भी पढ़ें: मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, जानें अबतक क्या हुआ?
आरोपी का नाम रियाज है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह 11.30 बजे उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बहन का कटा हुआ सिर और शव बरामद कर लिया है। वारदात फतेहपुर थाना क्षेत्र के मिठवारा गांव की है।
कैसे दिया घटना को अंजाम
बताया जा रहा है कि घर पर रियाज का अपनी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कुछ देर रुकने के बाद वह घर से बाहर निकल गया। उसके बाद जब वापस आया तो अपनी बहन से कपड़े धोने के लिए बोला। रियाज की बहन कपड़े धोने के लिए घर से बाहर निकली और पानी भरने लगी।
उस वक्त रियाज पीछे से आया और बहन पर ताबड़तोड़ वार किए। बहन का सिर अलग करने के बाद उसने सिर को हाथ में उठाया और थाने की ओर जाने लगा। गांव के लोगों ने पुलिस इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने रियाज को रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































