COVID-19: क्या है लॉकडाउन, जानिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं

0
1364

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक देश में 429 लोग संक्रमित मिले हैं वहीं 8 लोगों की मौत हो गई है। देश के दस से अधिक राज्यों में सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान किया है, इसके बावजूद लोग लगातार घरों से बाहर निकल कर रहे हैं। अब इसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्ती जताई है। पीएम ने लिखा है कि लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं, सरकारें कानून का पालन करवाएं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर कई ऐसे सवाल देखने को मिल रहे हैं, जिनका सही जवाब देने की जरूरत है।

दरअसल लोगों के मन में लॉकडाउन को लेकर कई सवाल हैं। लॉकडाउन होता क्या है, इसमें क्या बंद रहेगा, क्या खुलेगा आदि ऐसे सवाल जो लोग जानना चाहते हैं लेकिन उन्हें या तो जानकारी फेक मिल रही है या सही नहीं मिल रही। तो चलिए हम आपको लॉकडाउन से जुड़ी तमाम जानकारियां देते हैं और निवेदन करते हैं कि जब तक हालात सामान्य ना हो तबतक अपने परिवार के साथ घर में रहिए…और अपने जानकारों तक ये सूचना पहुंचाएं।

लॉकडाउन क्या है?
लॉकडाउन का मतलब वह स्थिति है जब लोगों को एक सीमित जगह से बाहर जाने से रोक दिया जाता है। पूरी तरह से लॉकडाउन का मतलब यही है कि आप जहां पर हैं, वहीं रहें। इसमें आपको किसी बिल्डिंग, इलाके, या राज्य, देश तक सीमित किया जा सकता है।

लॉकडाउन में जरूरी चीजें कैसे ले?
लॉकडाउन से डरने की जरूरत नहीं है। ना ही इस दौरान चीजों को बहुत सारी मात्रा में इकट्ठा करें। सरकार ने रोज काम आनेवाली चीजों को बंद नहीं किया है। हां स्टॉक दुकानों पर कम मिलेगा, क्योंकि ट्रांसपोर्ट पर बहुत पाबंदी है। ऐसे में चीजें इकट्ठा करेंगे तो अन्य लोगों जरूरी चीजें नहीं मिल पाएंगी।

लॉकडाउन में क्या खुला और क्या बंद?
लॉकडाउन के दौरान जैसे किराना स्टोर, मेडिकल, हॉस्पिटल, बैंक, एटीएम, पुलिस स्टेशन, टेलीकॉम कंपनियां, ई-रेस्टोरेंट, एलपीजी गैस कंपनी, मिल्क बूथ, फ्री होम डिलीवरी,लैब्स आदि जरूरी चीजें खुली रहेगी।
गैर जरूरी गतिविधियों को रोक दिया जाता है। जैसे यात्रा पर रोक इसमें अहम है। यातायात के सार्वजनिक साधनों को इसमें बंद या बहुत कम कर दिया जाएगा। ऐसा हर राज्य सरकार के अनुसार लिए गए निर्णयों पर आधारित रहेगा। जहां कोरोना का संक्रमण अधिक है वहां सार्वजनिक चीजों को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा शॉपिंग मॉल, शराब की दुकान, प्राइवेट कंपनियां, सिनेमा हॉल आदि।

भारत में अभी तक कहां हुई लॉकडाउन स्थिति
75 जिलों में लॉकडाउन के बाद कुछ राज्य सरकारों ने भी इसका पालन किया। दिल्ली सरकार ने करीब 6 बजे 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी। इस दौरान यातायात बंद रहेगा, मेट्रो भी बंद। महाराष्ट्र ने भी सभी शहरों में धारा 144 लगा दी। इसके बाद मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब ने भी खुद को 31 मार्च तक के लिए बंद कर लिया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश ने 16 जिलों में लॉकडाउन किया। वहीं बंगाल, ओडिशा ने अपने 40 प्रतिशत इलाकों में पाबंदियां लगा दी हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now