Cannes 2025: कान्स में ऐश्वर्या राय सहित इन सेलेब्स ने दिया ऑपरेशन सिन्दूर को ट्रिब्यूट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड की कुछ फेमस अभिनेत्रियों ने मांग में सिन्दूर भरकर पोज दिए। जिसके बाद ये माना जा रहा है कि ये ऑपरेशन सिन्दूर को ट्रिब्यूट है। 

79

फ्रांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल ( Cannes 2025) का आयोजन 13 मई से हो रहा है। इस सबसे बड़े फैशन इवेंट में दुनियाभर के सेलेब्स हिस्सा ले रहे हैं, इस इवेंट में कई विवाद तो कई सुर्खियां लगातार जारी है। इस बीच बॉलीवुड सेलेब्स ने कान्स रेड कार्पेट पर भारतीय सशस्त्रबलों के ऑपरेशन सिन्दूर को ट्रिब्यूट किया।

दरअसल, बॉलीवुड की कुछ फेमस अभिनेत्रियों ने मांग में सिन्दूर भरकर पोज दिए। जिसके बाद ये माना जा रहा है कि ये ऑपरेशन सिन्दूर को ट्रिब्यूट है।

इस कड़ी में सबसे पहले नाम बॉलीवुड की सुपरस्टार ऐश्वर्या राय ने बुधवार को कान्स में अपने रॉय लुक से हर किसी को इम्प्रेस किया। एक्ट्रेस कॉन्स के रेड कार्पेट पर आइवरी व्हाइट बनारसी साड़ी के साथ गहनों से लदी हुई पहुंची थीं। उनका लुक तो काबिलेतारीफ था ही लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनकी मांग में भरे सिन्दूर ने खींचा।

ये भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला बनीं ‘कॉपी कैट’? कान्स रेड कार्पेट पर दीपिका-ऐश्वर्या स्टाइल को लेकर मचा बवाल

जैसे ही उनके इस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई लोग उनके मांग में भरे सिन्दूर को भारतीय सेना के ऑपरेशन सिन्दूर से जोड़कर देखने लगे और उन्होंने इसे ऐक्ट्रेस का ऑपरेशन सिन्दूर को ट्रिब्यूट बताया।

अदिती राव ने भी सिन्दूर लगाकर कान्स पहुंची थीं
ऐश्वर्या राय ही नहीं एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी भी कान्स के रेड कार्पेट पर मांग में सिन्दूर फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई थीं। अदिती ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी कान्स लुक की तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें वे रेड साड़ी में नजर आई थीं उन्होंने माथे पर बिंदी लगाई थी और गले में चोकर सेट पहना हुआ था।

अदिती ने अपने कान्स लुक को मांग में सिन्दूर भरकर कंप्लीट किया था। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस का दावा है कि एक्ट्रेस ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिन्दूर को अपने सिंदूर लुक से ट्रिब्यूट दिया है।

रुचि गुज्जर ने नेकलेस में पीएम मोदी की फोटो लगाई
वहीं मॉडल और एक्ट्रेस रुचि गुज्जर का कान्स लुक भी काफी चर्चा में रहा था। एक्ट्रेस क्लासिकल राजस्थानी ब्राइडल लुक के साथ कान्स में शामिल हुई थीं।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

इस दौरान उनके नेकलेस ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा था। दरअसल उनके नेकलेस में कमल के फूल के डिजाइन पर पीएम मोदी की फोटो लगी हुई थी। अपने इस यूनिक नेकलेस को लेकर रुचि गुज्जर ने कहा था कि ये हार नहीं है वह विश्व मंच पर पीएम मोदी को सम्मानित करना चाहती थीं जिन्होंने देश को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।