मुम्बई: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने गुरुवार को मुंबई में शादी का तीसरा रिसेप्शन दिया। जहां फिल्म जगत के सदस्यों के साथ प्रियंका के कुछ पुराने दोस्त भी नजर आएंगे। लेकिन एकबार फिर प्रियंका-निक की इस पार्टी की सारी लाइमलाइट रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लूटकर ले गए।
बीती रात हुई कपल की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें प्रियंका के रिसेप्शन में बाजीराव मस्तानी की टीम का री-यूनियन हुआ। यानी प्रियंका-दीपिका और रणवीर तीनों ने एकसाथ मिलकर अपनी फिल्म के पिंगा और मस्तानी जैसे गानों पर जमकर डांस किया।
वहीं रणवीर ने रामलीला के सॉन्ग ततर ततर पर डांस किया। प्रियंका-निक-रणवीर ने गल्ला गुड़िया पर डांस किया। इस सॉन्ग पर निक ने भी बॉलीवुड स्टेप्स किए। ये ही नहीं निक ने प्रिंयका दीपिका और रणवीर के साथ देसी गर्ल पर भी डांस किया।
रणवीर पार्टी में फुल ऑन मूड में थे। उन्होंने जहां प्रियंका दीपिका के साथ डांस किया वहीं उनकी एक वीडियो अभिनेत्री उर्मिला मातोडकर के साथ भी वायरल हो रहा है। दीपिका रणवीर इससे पहले ईशा-अबानी की शादी में खूब जमकर नाचें थे जिसकी खूब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
गौरतलब है कि रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा जल्द बड़े पर्दे पर आ रही है। इन दिनों रणवीर अपनी फिल्म के प्रमोशन में खूब बिजी है। फिर भी वह पार्टियों के लिए समय निकाल रहे हैं। वहीं दीपिका अपनी अगली फिल्म मेघना गुलजार के साथ साइन कर चुकी हैं जो एसिड अटैक लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित होगी।
- विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ जिला हनुमानगढ़ द्वारा भगवान परशुराम जयंती का आयोजन
- श्यामसिंह वाला- खेल मैदान की चारदीवारी पर बढ़ा विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
- भद्रकाली माता मंदिर की विद्युत आपूर्ति सुचारू करने की मांग, जिला कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन
- भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित
- धानका तोला मजदूर यूनियन ने रैली निकाली, श्रमिक अधिकारों के लिए किया प्रदर्शन
ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं