बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों पर भारी पड़ी ‘नरसिम्‍हा’, सन ऑफ सरदार 2′ और ‘धड़क 2’ का हुआ बुरा हाल

'महावतार नरसिम्‍हा' का असर शुक्रवार को रिलीज हुई अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' पर भी पड़ा है। पांच दिन में 'सन ऑफ सरदार 2' ने देश में सिर्फ 29.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है।

894

भक्‍त प्रह्लाद और नरसिंह अवतार की पौराण‍िक कहानी ‘महावतार नरसिम्‍हा’ बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म अब 100 करोड़ की दौड़ में शामिल हो चुकी है। 2 दिनों में अब यह फिल्‍म 100 करोड़ क्‍लब में शामिल हो चुकी है। इतना ही नहीं, इसके आगे ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हो चुकी ‘सैयारा’ से लेकर पांच दिन पुरानी ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ जैसी फिल्‍में भी पानी मांग रही हैं। मंगलवार को एक बार फिर ‘महावतार नरसिम्‍हा’ ने बॉलीवुड की फिल्‍मों को धूल चटाई है।

होम्‍ब्‍ले फिल्‍म्‍स के बैनर तले बनी ‘महावतार नरसिम्‍हा‘ भगवान विष्‍णु के अवतारों पर बनने वाली 7 फिल्‍मों की ‘महावतार सिनेमैटिक यूनविर्स’ की पहली फिल्‍म है। महज 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म की कमाई और उससे भी अध‍िक बढ़ती पॉपुलैरिटी चौंकाने वाली है। यह फिल्‍म कन्‍नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी, पांच भाषाओं में रिलीज हुई है। लेकिन 12 दिनों में 106.05 करोड़ रुपये की टोटल कमाई में से सबसे अध‍िक 77.75 करोड़ का नेट कलेक्‍शन हिंदी वर्जन से हुआ है।

ये भी पढ़ें: OTT Release This Week: जानें हाउसफुल 5 से सैयारा तक, इस हफ्ते ओटीटी पर कौन-सी फिल्में होगी रिलीज

बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों पर भारी नरसिम्‍हा
‘महावतार नरसिम्‍हा’ का असर शुक्रवार को रिलीज हुई अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ पर भी पड़ा है। पांच दिन में ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने देश में सिर्फ 29.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। 100 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्‍म बीते पांच दिन में एक बार भी 10 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू सकी है। मंगलवार को इसने 2.50 करोड़ का बिजनस किया है।

ये भी पढ़ें: क्या धनुष और मृणाल ठाकुर डेट कर रहे हैं? Viral Video ने मचाई बी-टाउन में खलबली!

वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्‍त‍ि डिमरी की ‘धड़क’ का हाल भी बेहाल है। इसने पांच दिनों में देश में 14.35 करोड़ रुपये का टोटल बिजनस किया है। धर्मा प्रोडक्‍शन के बैनर तले बनी इस फिल्‍म का बजट करीब 40-50 करोड़ रुपये है। लेकिन मंगलवार को जिस तरह 1.60 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है, इसकी नैया पार लगती नहीं दिख रही है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

अब आखिर में अगर सैयारा के कलेक्शन की बात करें तो, बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हो चुकी ‘सैयारा’ की रफ्तार भी अब थमने लगी है। फिल्‍म ने 19वें दिन देश में 2.50 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया है। इस तरह 45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्‍म का टोटल नेट कलेक्‍शन अब 304.60 करोड़ रुपये हो चुका है। जबकि वर्ल्‍डवाइड यह 500 करोड़ क्‍लब के करीब पहुंच चुकी है। देश और विदेश मिलाकर ‘सैयारा’ ने 19 दिनों में करीब 495 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।