मुम्बई: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एकबार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, दीपिका पादुकोण का रणबीर सिंह को भेजा गया मैसेज प्रेग्नेंसी की खबरों की ओर इशारा कर रहा है। हुआ यूं कि, दीपिका और रणवीर ने अपने चैट सेशन में यह मैसेज किया है।
जिसमें रणवीर कपूर इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे, इस दौरान उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक कमेंट किया, जिसकी वजह से लोग कयास लगा रहे हैं। इस दौरान दीपिका ने रणवीर को लिखा, ‘हाय डैडी।’ इसके साथ ही उन्होंने एक वेविंग इमोजी के साथ ही, एक बेबी इमोजी और हार्ट इमोजी भी भेजी। इसके बाद रणबीर ने भी कमेंट किया और लिखा, ‘हाय बेबी’। इसके बाद से लोग सोच रहे हैं कि दीपिका प्रेग्नेंट तो नहीं है नहीं…
इसी बीच एक्टर अर्जुन कपूर का कमेंट और भी खास बन गया है और उन्होंने भी सोशल मीडिया यूजर्स की तरह ही प्रेग्नेंट होने की ओर इशारा किया। उन्होंने लिखा, ‘बाबा, भाभी आपको कुछ देने वाली है।’ अब तीनों स्टार्स के कमेंट उधर ही इशारा कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक दीपिका और रणबीर ने प्रेग्नेंट होने को लेकर कई जानकारी दी है, यह सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं।

अगर ऐसा होता है तो दीपिका-रणवीर के फैंस के लिए ये एक बहुत बड़ी खबर है। बता दें, दीपिका और रणवीर दोनों की आगामी फिल्मों की शूटिंग में बिजी है। पिछले दिनों दीपिका करण जौहर की पार्टी में ड्रग्स लेने की अफवाह के कारण सुर्खियों में आई थी। लेकिन इस खबर की पुष्ठि नहीं हो पाई थी कि करण जौहर की पार्टी में वाकिय स्टार्स ड्रग्स ले रहे थे या फिर नहीं।
ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं



































