अनुष्का ने शेयर की बिकिनी में अपनी तस्वीर, विराट ने किया ऐसा कमेंट

0
742

सोशल मीडिया से: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अनुष्का समुद्र किनारे बिकनी में बैठी हुई नजर आ रही है। जिसे देखकर उनके पति विराट कोहली (Virat Kohli) ने प्यारा सा कमेंट किया है। विराट ने अनुष्का की इस फोटो पर लव स्माइली के साथ हार्ट इमोजी बनाया है।

अनुष्का ने अपनी ये तस्वीर सोमवार सुबह शेयर की और देखते ही देखते लाखों लोगों ने इस तस्वीर को लाइक किया। लोग अनुष्का की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। वैसे अनुष्का और विराट की हर तस्वीर सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं। खासतौर पर अगर दोनों की तस्वीर एक साथ हो तो वो कुछ ही वक्त में वायरल हो जाती है।

ये भी पढ़ें: क्या सच में प्रेग्नेंट है दीपिका पादुकोण, चैट सेशन में किया रणवीर को ऐसा इशारा?

हाल ही में विराट के साथ अनुष्का ने एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो को शेयर कर अनुष्का ने लिखा, ‘You make me such a happy girl’ इस फोटो को अब तक लाखों यूजर लाइक कर चुके हैं। विराट और अनुष्का की शादी को 2 साल होने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

 

Sun kissed & blessed 🧡⛱️

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

अनुष्का भी पिछले कई महीनों से विराट के साथ छुट्टियां मनाती नजर आ रही हैं। अनुष्का कभी विराट को क्रिकेट के मैदान पर चीयर करती नजर आती हैं, तो वो कभी दोनों ऑस्ट्रेलिया में घूमते हुए नजर आते हैं। फिल्म जीरो के बाद अनुष्का ने कोई नई फिल्म साइन नहीं की थी, क्योंकि वो विराट के साथ वक्त बिताना चाहती थीं। वहीं विराट इन दिनों वेस्टइंडीज सीरीज में बिजी है। विराट ने भी अपने अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने अपने 11 साल के क्रिकेट करियर के बारे में लिखा है।

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं