Poonam Pandey: एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का निधन हो गया है। उन्हें सर्वाइकल कैंसर था। उनके ऑफिशिअल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई है। पूनम पांडे के निधन की खबर ने लोगों को शॉक्ड कर दिया है। पूनम पांडे के मैनेजर ने ये खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद उन्होंने दम तोड़ा है।
2 फरवरी को सुबह पूनम के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट किया गया। जिसमें लिखा है- आज की सुबह हमारे लिए बेहद मुश्किल साबित हुई है। हमें ये बताने में बेहद दुख है कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से हमने पूनम को खो दिया है। इस दुख की घड़ी में हम आपसे प्राइवेसी की गुजारिश करते हैं।
पूनम के क्लोज फ्रेंड नितिन मिरानी कहा- मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। सुबह से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन उनसे बात नहीं हो पा रही है। उनके ड्राइवर ने बताया कि कल तक मैडम ठीक थीं। वो शूटिंग में बिजी थीं। बहन का फोन भी ऑफ है। समझ में नहीं आ रहा है कि क्या हुआ है। लग रहा है कि उनका इंस्टाग्राम हैक हुआ है।
हमें व्हाट्सऐप पर फॉलो करें लिंक नीचे है-
हमारे साथ व्हाट्सऐप चैनल पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

सोशल मीडिया पर पूछा क्या ये मजाक है?
पूनम पांडे के इंस्टाग्राम से शेयर हुई इस पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स को परेशान कर दिया है। कई यूजर्स ने पोस्ट पर कमेंट कर पूछा है कि क्या ये मजाक है। क्या पूनम की टीम किसी प्रोजेक्ट के प्रचार के लिए ये पैंतरा आजमा रही हैं। क्या वो सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाना चाहती हैं या फिर कहीं उनका अकाउंट हैक तो नहीं हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, पूनम पांडे को अपने सर्वाइकल कैंसर के बारें में लास्ट स्टेज पर पता चला। वह अपने होम टाउन कानपुर में इसका इलाज करवा रही थी। फिलहाल इस पूरे मामले पर पूरी जानकारी आना अभी बाकी है। वैसे ये खबर काफी शॉकिंग हैं। बॉलीवुड में हर कोई हैरान हैं।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































