आवाज बता सकती है, आप बीमार पड़ने वाले हैं

0
629

लाइफस्टाइल डेस्क: अमरीका की एक स्टार्ट अप कंपनी ‘कैनरी स्पीच’ ने दावा किया है। वह आवाज के माध्यम से ये पता लगा सकती है आपको कौन सा रोग होने वाला है। कंपनी के अधिकारी का कहना है कि आवाज का विश्लेषण कर न्यूरोलोजिकल और दूसरी तरह के रोगों के बारे में पता लगाने की तकनीक विकसित की जा रही है। इस तकनीक से पार्किन्संस डिजीज़ से लेकर उन्माद जैसे कई रोगों का समय से पहले पता लगाया जा सकता है।

इस कंपनी के संस्थापक हेनरी ओ कॉनल है। कॉनल अपने इस स्टार्टअप को शुरू करने से पहले का अनुभव बताते हुए कहते है कि एक बहुत ही पुराने दोस्त का छह साल से पार्किन्संस का इलाज चल रहा था। यह पाया गया था कि उन्हें यह रोग शायद दस साल पहले से ही था। कॉनल ने कहा, “मेरे दोस्त की बीमारी का सही सही पता चला, उसके पहले उन्हें मांसपेशियों और नसों में दर्द होता रहता था। उनका कई बार इलाज भी किया गया था।”

इसके बाद से ही  कैनरी स्पीच ने अल्ज़ाइमर्स डिज़ीज़, उन्माद और पर्किन्संस डिज़ीज़ से पीड़ित लोगों की आवाज़ों का अध्ययन करना शुरू किया और एक एल्गोरिथम बनाया। आगे उन्होंने बताया इसके इस्तेमाल होने वाले शब्द, मुहावरे और बोलचाल की गुणवत्ता का अध्ययन किया जा सकता है। इस अध्ययन के आधार पर कई तरह की बीमारियों के लक्षणों का पहले ही पता लगाया जा सकता है।

इसके अलावा उन्होंने उदाहरण के तौर पर बताया, बीमारी का एक लक्षण यह है कि आवाज़ धीमी हो जाती है। बीमार पड़ने वाले इंसान के नज़दीक के लोगों की निगाह से भी यह बच सकता है। पर कैनरी स्पीच का सॉफ़्टवेअर आवाज़ में होने वाले निहायत ही मामूली अंतर को भी पकड़ लेगा। इससे वक्त रहते हुए आपकी बीमारी पहले पता चल जाती है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now