Raksha Bandhan 2022: राखी बांधते समय जरूर बांधे 3 गांठ, जानें क्या है इसके पीछे मान्यता

पंचांग के अनुसार, सावन मास की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से शुरू हो रही है, जो कि 12 अगस्त को सुबह 7 बजकर 05 मिनट तक रहेगी। पूर्णिमा तिथि दोनों दिन होने का कारण लोग असमंजस की स्थिति में हैं कि रक्षा बंधन 11 अगस्त को मनाया जाए या 12 अगस्त को।

0
1491

नई दिल्ली: हर वर्ष सावन मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2022) का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार रक्षा बंधन का पर्व 11 और 12 अगस्त दोनों की दिन मनाया जाएगा। रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2022) के दिन बहनें भाई को राखी बांधते हुए ईश्वर से उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। राखी बांधते वक्त 3 गांठ लगाना बेहद जरूरी और शुभ माना गया है। जिसका संबंध देवताओं से भी है। आइए जानते हैं कि राखी बांधते वक्त 3 गांठ लगाना क्यों जरूरी है।

राखी बांधते समय 3 गांठ लगाने का धार्मिक महत्व भी है। कलाई पर राखी बांधते समय दी जाने वाली तीन गांठों का संबंध भगवान से है। मान्यता है कि इन तीन गांठ का संबंध ब्रह्मा, विष्णु और महेश से है। हर एक गांठ क्रमशः ब्रह्मा, विष्णु और महेश को समर्पित होता है।

इसके अलावा मान्यता है 3 गांठ बहन के लिए भी खास होती है। दरअसल रक्षा सूत्र की पहली गांठ भाई लंबी उम्र का प्रतीक है, दूसरी गांठ बहन की आयु के लिए है, जबकि तीसरी गांठ भाई-बहन के मधुर रिश्ते का प्रतीक होता है।

ये भी पढ़ें: Rakshabandhan 2022: राशि अनुसार बांधें राखी, जानें कौन सा रंग होगा आपके भाई के लिए शुभ

कब होगा भाई को राखी बांधना शुभ-
पंचांग के अनुसार, सावन मास की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से शुरू हो रही है, जो कि 12 अगस्त को सुबह 7 बजकर 05 मिनट तक रहेगी। पूर्णिमा तिथि दोनों दिन होने का कारण लोग असमंजस की स्थिति में हैं कि रक्षा बंधन 11 अगस्त को मनाया जाए या 12 अगस्त को। इस संबंध में ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि 11 अगस्त को भद्रा की साया होने के कारण 12 अगस्त को राखी बांधना शुभ होगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं