हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित गोड धर्मशाला में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ का भव्य शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। यह आयोजन ब्राह्मण समाज की एकजुटता, संस्कृति संरक्षण और युवा नेतृत्व को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बना। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं मंत्रोच्चारण के साथ की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पंडित केसरी चंद शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री मधुसूदन शर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव सुमन शर्मा, प्रदेश मंत्री दुर्गा शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री रीटा शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रामानुज शर्मा, सहित समाज के विभिन्न नखों के अध्यक्ष एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष प्रदीप परी ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि पंडित केसरी चंद शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा, “भगवान परशुराम केवल ब्राह्मण समाज ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने समाज में धर्म, न्याय और मर्यादा की स्थापना के लिए संघर्ष किया। हमें भी अपने कर्म, आचरण और सेवा भाव से समाज को दिशा देने का प्रयास करना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि युवा शक्ति समाज का आधार होती है और युवा प्रकोष्ठ को अपनी ऊर्जा को समाजहित और संस्कृति संरक्षण में लगाना चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष रामानुज शर्मा ने कहा, “राजस्थान ब्राह्मण महासभा का युवा प्रकोष्ठ समाज में नई चेतना का संचार करेगा। यह संगठन न केवल ब्राह्मण समाज के युवाओं को जोड़ने का कार्य करेगा, बल्कि शिक्षा, सेवा, संस्कार और नेतृत्व के क्षेत्र में मार्गदर्शन भी प्रदान करेगा।” महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव सुमन शर्मा ने कहा, “महिलाओं की भागीदारी के बिना कोई भी सामाजिक आंदोलन सफल नहीं हो सकता। ब्राह्मण समाज की महिलाएं भी आज विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और यह संगठन महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करेगा।” इसके बाद मुख्य अतिथि पंडित केसरी चंद शर्मा द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिसमे जिलाध्यक्ष के रूप में मनोज शर्मा, जिला सचिव विकास शर्मा, नगर अध्यक्ष, हनुमानगढ़ टाउन कृष्णकांत पारीक, नगर अध्यक्ष, हनुमानगढ़ जंक्शन धीरज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विकास पारीक, जिला प्रचार मंत्री मनीष कौशिक, जिला कोषाध्यक्ष विवेक शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य पवन शर्मा, रोहिताष तिवाड़ी, सुशील शर्मा, भजन लाल शर्मा, आशुतोष पांडे, राहुल शर्मा, मयंक कौशिक, ददीप्य कौशिक, पार्थ जोशी, रोहित लम्माणी, राजेंद्र शर्मा आदि को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज सेवा, संगठन के हित और सामाजिक समरसता के लिए कार्य करने की प्रतिज्ञा ली। समाज के वरिष्ठजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन समाज की एकता और जागरूकता का परिचायक है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का माल्यार्पण व सम्मान कर राजस्थान ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्यो ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।