हनुमानगढ़। सैक्टर 3 पंचमुखी बालाजी मन्दिर के श्याम भक्तों द्वारा 12 वें श्री श्याम महोत्सव का आगाज प्रचाररथ की रवानगी के साथ हुआ। गुरुवार को प्रात प्रचार रथ की विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात टाउन पंचमुखी बालाजी मंदिर सेक्टर 3 से प्रचार रथ को रवाना किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 12 वें श्री श्याम महोत्सव के तहत 15 जून 2024 को बाबा श्याम के भव्य जागरण का आयोजन होगा। उक्त आयोजन के तहत विशेष आकर्षण का केन्द्र जय श्री श्याम परिवार कला मण्डल द्वारा बाबा के भजनों का गुणगान, बाबा का शीश का दरबार, इत्र वर्षा व छप्पन भोग रहेगा। उन्होने बताया कि क्षेत्र की सुख स्मृद्धि, खुशहाली की कामना को लेकर श्याम भक्तों द्वारा पिछले 12 वर्षाे से श्याम महोत्सव का आयोजन किया जाता है।
उक्त आयोजन में विशेष आमंत्रित कलाकार बाबा के सुन्दर सुन्दर भजनों का गुणगान करेगे। उक्त आयोजन को सफल बनाने में विनोद तलवाडिया,दिनेश शर्मा, भानी चाचाण, मनमोहन गर्ग,नवीन गर्ग, महेश सारड़ा, संजय मित्तल, मनोज गड़ीवाल, मनोहर कोचर, शंकर कांसरिया, राजेश छाबड़ा, राजेश दादरी, हवा सिंह, हरिकिशन, गौरव बजाज, सोनू बंसल, मुकेश बालासरिया, कुंभाराम, अभय मित्तल, प्रदीप गौतम, सुभाष स्वामी, निशांत गोयल, विपिन गोयल, संदीप बवेजा, रोहित ओझा, प्रेम तलवाड़ा, विकास मोदी, सतीश सेतिया, शेरु,, अंकित कंदोई, तरुण, मोहनलाल, गोपाल लड्ढा, चंद्र, मनोज, सुभाष मामा, हिमांशु शारडा, चेतन जिंदल, नरेश अरोड़ा. रोहित खुराना व अन्य श्यामभक्त मौजूद थे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































