हनुमानगढ। टाउन के गुरुद्वारा गुरुद्वारा गुरूनानक सर प्रेम नगर में सातवीं पातशाही श्री गुरु हरराय साहब जी के 393 वे प्रकाश उत्सव बड़ी श्रद्धाभाव से मनाया गया । इस मौके पर सायं कालीन दीवान सजाए गए ,जिसमें शाम 4:00 बजे से ही श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ हुए इसके पश्चात भाई गुरपाल सिंह जी सिरसा वाले द्वारा गुरु वाणी व गुरु इतिहास से संगतो को निहाल किया । इस के पश्चात हेड ग्रंथि द्वारा क्षेत्र की सुख शांति खुशहाली की अरदास की गई । इस मौके पर गुरुद्वारा प्रेम नगर के प्रधान बलकार सिंह ढिल्लों, उप प्रधान अमरजीत सिंह कोड़ा, कोषाध्यक्ष भजन सिंह, सचिव जितेंद्र सिंह खालसा, सहसचिव कमलजीत सिंह धंजू, राजेंद्र सिंह खालसा, जगदीश सिंह मूर्ती, दर्शन सिंह, बलदेव सिंह, सुखविंदर सिंह, बाबू सिंह आदि उपस्थित थे । इसके पश्चात गुरु का अटूट लंगर वितरण किया गया ।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































