हनुमानगढ़। शुक्रवार को आषाढ़ माह की संक्रांति पर सतगुरु रविदास जी महाराज के ज्योति जोत समागम के उपलक्ष में श्री गुरु रविदास सेवा समिति मंदिर कमेटी हनुमानगढ़ द्वारा ठण्डे मीठे जल की छबील लगाई गई। छबील की शुरूवात श्रीगुरू रविदास जी महाराज के समक्ष क्षेत्र की सुख स्मृद्धि व खुशहाली की अरदास के साथ की गई। शुरूवात में छोटे छोटे बच्चों को मीठा ठंडा जल पिलाया गया। सेवा कार्यक्रम में गुरु रविदास मंदिर सेवा समिति के तमाम कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर तन मन धन से सहयोग किया। कमेटी अध्यक्ष रामपाल जाटव, बाबा राम सिंह, नारायण नायक, एक्सईएन लखपत राय मेहरडा, सेवादार बल्किस, सुमन, राजेंद्र मांड्या, मोहनलाल कटारिया, मोहन मांड्या, भग सिंह, बहादुर सिंह जाटव, परविंदर, देवराज, हेमचंद मांड्या, लक्ष्य शाक्य, विशाल, महेंद्र सिंह, गणेश, महेंद्र कुमार, राजेश टेलर, धर्मेश दोसीवाल, वीनू कटारिया, अमृत सिंह ने अपनी सेवाएं दी।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































