15 जून से होगा राजस्थान में किसान आंदोलन, जोधपुर के 50 हजार किसान होंगे शामिल

0
498
राजस्थान: मध्यप्रदेश के बाद किसान आंदोलन की आग अब राजस्थान में देखने को मिलेगी। खबरों के अनुसार सभी संभाग स्तर पर 15 जून से किसान आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके लिए भारतीय किसान संघ की ओर से तैयारियां प्रारंभ कर दी गई। जानकारी के अनुसार सबसे अधिक किसान जोधपुर संभाग में जुटेंगे।
अनुमान के मुताबिक यहां करीब 50 हजार किसान 15 जून को एकत्रित होंगे। आंदोलन में किसान अधिक से अधिक सम्मलित हो इसके लिए घर-घर जाकर किसानों को न्यौता दिया जा रहा है। साथ ही आंदोलन के दौरान खाने-पीने की व्यवस्था की भी की जा रही।

इसके अतिरिक्त किसानों को लाने के लिए बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रोली का इंतजाम किया जा रहा है।  संभाग स्तर पर राजस्थान में प्रारंभ होने जा रहा किसान आंदोलन राज्य सरकार के लिए चिंता का कारण बन गया है।

श्रीगंगानगर ने सब्जी आपूर्ति ठप:

श्रीगंगानगर जिले के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का फैसला किया है। इसके लिए किसानों ने शहर में दूध और सब्जियों की आपूर्ति ठप करने का ऐलान किया है। गुरूद्वारा सिंह सभा में किसान संगठन गंगनहर बचाओ समिति और किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

किसान संघर्ष समिति के प्रवक्ता संतवीर सिंह मोहनपुरा ने बताया कि श्रीगंगानगर और हनुमागनढ़ जिलों के किसान लम्बे समय से स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करने, कृषि जिन्सों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कानून बनाने, नकली बीज, खाद और कीटनाकश पर पूरी तरह रोक लगाने, किसानों को 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन देने की मांग किसान लम्बे समय से कर रहे हैं, लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है।

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश पहले से ही किसान आंदोलन में जल रहें है अब राजस्थान में किसान आंदोलन का बिगुल राज्य सरकार के साथ केन्द्र सरकार के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। अब देखा जाएगा वसुंधरा सरकार इस आंदोलन से पहले किसानों की समस्या का हल निकाल लेगी या फिर जो हाल मप्र का वो राजस्थान की जनता को देखाना होगा।

यहां किल्क कीजिए और पढ़िए अन्य खबरें: