ट्रक यूनियन में हुई अहम बैठक, ट्रांसपोर्ट से जुड़ी समस्याओं पर हुई चर्चा

242

– राष्ट्रीय स्तर के प्रतिनिधियों ने की शिरकत, केंद्र व राज्य सरकार से समाधान की मांग
हनुमानगढ़ 
टाउन की ट्रक यूनियन में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला ट्रक यूनियन के जिलाध्यक्ष जुगल किशोर राठी ने की। बैठक में राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा ट्रक ट्रांसपोर्ट सारथी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार यादव (उड़ीसा), उपाध्यक्ष रविंद्र बधानी (झज्जर), झज्जर जिलाध्यक्ष नरेश गोस्सी, ऐलनाबाद के महेंद्र सिंह ( सिरसा अध्यक्ष), बृजलाल (ऐलनाबाद), अनूप सिंह (सिरसा), टिब्बी अध्यक्ष रविंद्र धारनिया और सिरसा से कृष्णलाल सहित कई अन्य गणमान्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में ट्रांसपोर्ट क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई। यूनियन के पदाधिकारी लीलाधर शर्मा ने बताया कि ट्रांसपोर्ट कारोबार को बाधित करने वाली समस्याएं जैसे ट्रकों पर अवैध रूप से लिया जा रहा “डाला”, ओवरलोडिंग के नाम पर की जा रही ज़बरदस्ती वसूली, पुलिस और अन्य एजेंसियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली जैसी प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। यूनियन की ओर से मांग की गई कि केंद्र और राज्य सरकारें इस दिशा में शीघ्र हस्तक्षेप करें और समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जाए।यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि ट्रक मालिकों, चालकों व परिचालकों को इन समस्याओं के चलते आर्थिक और मानसिक रूप से भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंदे के कारण गाड़ियों की किस्त भरी नहीं जा रही जिसके कारण गुंडा तत्व नशेड़ी लोग रेपो के नाम पर लूट रहे है पुलिस को अर्जी देने पर पुलिस कारवाही नहीं करती प्रशासन से निवेदन ऐसे गुंडा तत्व के खिलाफ कानूनी कारवाही जाए । यदि सरकारें शीघ्र कदम नहीं उठाती हैं, तो आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जा सकता है।बैठक में आए अतिथियों का यूनियन सदस्यों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सभी अतिथियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। स्वागत करने वालों में संजीव गोयल, नवीन शर्मा, रविंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, अमरीक सिंह, हरदीप सिंह, सरदूल सिंह, गुरमेल सिंह, ईमान खान, अमन शर्मा, मैनेजर पन्नालाल और बलविंदर सिंह शामिल रहे। इस मौके पर भारी संख्या में ट्रक ऑपरेटर, चालक और परिचालक उपस्थित रहे। सभी ने एक सुर में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को राहत दिलाने और भ्रष्टाचारमुक्त प्रणाली की स्थापना की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक को सफल बनाने में यूनियन के सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।