भोले बाबा का पांचवा विशाल जागरण करवाया

413

हनुमानगढ़।भोले बाबा युवा मित्र मंडली द्वारा शनिवार रात्रि जंक्शन बस स्टैंड के समीप भोले बाबा का पांचवा विशाल जागरण करवाया गया।मुख्य यजमानो द्वारा शिव परिवार की पूजा अर्चना करवाई। श्री गोविंद गोधाम भजन मंडली व भजन कलाकार दीपक गोयल व गुरसेवक शोकी द्वारा भजनों के माध्यम से अल सुबह तक भगवान शिव का गुणगान किया इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न देवी देवताओं की सचेतन झांकिया प्रस्तुत की गई।जागरण के पश्चात श्रद्धालुओ में  प्रसाद वितरित किया गया।भोले बाबा युवा मित्र मंडली के सदस्य राजकुमार गिदवानी ने बताया कि मंडली द्वारा गत पांच वर्षों से सावन माह में भगवान शिव का जागरण करवाया जा रहा है।सावन माह में भगवान शिव सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करते है।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विवेक गोयल,विनोद महाजनी,ओम सैनी, राजकुमार जैन,मोनू गर्ग,राजकुमार गिदवानी आदि का विशेष सहयोग किया गया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं