हनुमानगढ़। निकट गांव 2 केएनजे के युवाओं द्वारा ग्रामीणों में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर व पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधा वितरण अभियान की शुरूवात की गई। रक्तदान शिविर की शुरूवात गुरुद्वारा साहिब में क्षेत्र की सुख समृद्धि की अरदास के पश्चात हुई। रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साह से रक्तदान किया। राजकीय अस्पताल की टीम ने रक्त संग्रहण किया। रक्तदान शिविर में 43 युवाओं ने रक्तदान किया व साथ ही 318 पौधों का वितरण ग्रामीणों में किया गया। आयोजन समिति के सदस्य सुखा सिंह गिल ने बताया कि उक्त शिविर के माध्यम से युवाओं में रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को समाप्त तो किया गया है, साथ ही बढ़ती गर्मी में प्राकृतिक ऐयरकण्डीशनर मतलब पौधों का भी निशुल्क वितरण किया गया है। उन्होने कहा कि अगर युवा पौधारोपण की महत्ता को समझेगे तो आने वाली पीढ़ी को गर्मी से राहत मिलेगी। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि रतन धवल, केके वैरतिया, विजय पाटोदिया, डॉक्टर दिनेश, चरण प्रीत चनु, सूखा सिंह गिल, अमित गोदारा, वार्ड पंच बाबा सुरेंद्र सिंह, सुभाष स्याग, राधा कृष्ण गोसेवा समिति के सभी सेवादार व ग्रामीण मौजूद रहे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































