पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में शामिल Strait of Hormuz एक बार फिर चर्चा में है। Iran, United States और Israel के बीच बढ़ते टकराव का असर अब वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री व्यापार पर भी दिखने लगा है। इसी कारण इस मार्ग से गुजरने वाले कई देशों के जहाजों के साथ भारत के कुछ जहाज भी कुछ समय के लिए फंस गए थे।
हालांकि अब स्थिति में थोड़ी राहत मिली है। Shipping Corporation of India के दो एलपीजी टैंकर Shivalik LPG Carrier और Nanda Devi LPG Carrier सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत की ओर रवाना हो चुके हैं।
Iran और Israel के बीच चल रहे संघर्ष का यह 15वां दिन है। इसी दौरान खाड़ी देशों से एलपीजी लेकर लौट रहे इन भारतीय जहाजों को ईरान ने एक दिन पहले इस मार्ग से गुजरने की अनुमति दी थी। शिपिंग जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव Rajesh Kumar Sinha के मुताबिक भारतीय झंडे वाले ये दोनों LPG कैरियर शनिवार को Strait of Hormuz पार कर चुके हैं। दोनों जहाजों में कुल लगभग 92,700 टन एलपीजी लदा हुआ है, जिसे भारत लाया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार ये जहाज गुजरात के Mundra Port और Kandla Port की ओर बढ़ रहे हैं और अगले 2–3 दिनों में भारत पहुंचने की उम्मीद है। दरअसल, पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद करीब 24 जहाज इस क्षेत्र में फंस गए थे, जिनमें ये दोनों भारतीय जहाज भी शामिल थे।
इससे पहले भारत में Mohammad Fattahali ने कहा था कि ईरान ने कई भारतीय जहाजों को इस रणनीतिक जलमार्ग से गुजरने की अनुमति दे दी है, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कुल कितने जहाजों को मंजूरी दी गई है।
स्ट्रेज ऑफ होर्मुज में अटके हैं कितने भारतीय जहाज
खाड़ी क्षेत्र में इस समय कुल 28 भारतीय जहाज मौजूद हैं। भारत सरकार के मुताबिक इन जहाजों पर लगभग 778 भारतीय नाविक तैनात हैं। इनमें से 24 जहाज रणनीतिक समुद्री मार्ग Strait of Hormuz के पश्चिमी हिस्से में हैं, जिन पर 677 भारतीय नाविक सवार हैं। वहीं चार जहाज जलडमरूमध्य के पूर्वी हिस्से में हैं और इन पर करीब 101 भारतीय नाविक मौजूद हैं।
अधिकारियों के अनुसार इन सभी जहाजों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय दूतावास, स्थानीय प्रशासन और शिपिंग कंपनियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
इसी बीच इस क्षेत्र में फंसे जहाजों में से भारत के दो एलपीजी टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार कर भारत की ओर रवाना हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक इस समुद्री मार्ग में फंसे ज्यादातर भारतीय जहाज गैस और ईंधन लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा Jag Prakash नाम का एक और भारतीय टैंकर भी ओमान से पेट्रोल लेकर अफ्रीका की ओर रवाना हो चुका है, जिसे इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से आगे बढ़ने की अनुमति मिल गई है।
चैनल को सब्सक्राइब करें
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।





































