कम समय में ज्यादा मुनाफा कौन नहीं कमाना चाहता फिर देखिए क्या हुआ। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman )का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इन वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सीतारमण कुछ ऐसी स्कीम को सपोर्ट कर रही हैं, जिनमें एक दिन में लगभग 3 गुना और एक महीने में 100 गुना तक रिटर्न मिल सकता है।
इसमें सीतारमण (Nirmala Sitharaman )को यह कहते हुए दिखाया गया है कि अगर लोग एक स्मार्ट ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, तो 22,000 रुपये का इन्वेस्टमेंट एक दिन में 60,000 रुपये और एक महीने में लगभग 10 लाख रुपये तक कमा सकता है। एक और वीडियो में सीतारमण एक इंटरव्यू में ‘QuantumAl’ इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म को प्रमोट करती हुई दिख रही हैं। वे कह रही हैं कि इन्वेस्टर्स सिर्फ 21,000 रुपये इन्वेस्ट करके 20 लाख रुपये प्रति महीने तक कमा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Fake News: राजस्थान पुलिस ने महिलाओं के लिए जारी नहीं किए ये टोल फ्री नंबर, कृपया सावधान रहें
जरा रुकिए और समझिए स्कैमर्स का खेल
अगर आप भी जल्दी पैसा कमाने वाली स्कीम और व्यापार से सम्बधी चीजों को इंटरनेट पर सर्च करते हैं तो आप इस स्कैमर्स का शिकार बन सकते हैं। दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ये वीडियो फेक है। ये ही नहीं इंटरनेट पर, पीएम मोदी, धोनी, विराट कोहली और एलन मस्क जैसे लोगों के भी फेक वीडियो वायरल है। जिसमें AI के माध्यम से उनकी आवाज में वहीं सब बुलवाया जाता है जो स्कैमर्स चाहते हैं।

स्कैमर्स डीपफेक वीडियो और नकली सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे वे लोगों को झूठे इन्वेस्टमेंट स्कीमों में फंसा रहे हैं। ये स्कीमें इतनी लुभावनी होती हैं कि कोई भी आसानी से धोखा खा सकता है। साथ ही यह समझना भी मुश्किल होता है कि बोलने वाला शख्स असली है या नकली। यही वजह है कि कई बार लोग इसमें फंसकर अपनी पूंजी गंवा देते हैं।
💥Chance to earn ₹60,000 in a day & upto ₹10 Lakhs in a month❓💥
🚨Too Good to Be True ⁉️Think Again‼️
A video circulating on Facebook claims that the Union Finance Minister @nsitharaman is promoting an investment program promising that an investment of ₹22,000 can help you… pic.twitter.com/FTtbWDmG0L
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 18, 2025
कैसे पता चला निर्मला सीतारमण की ऐड फेक है?
पीआईबी फैक्ट चेक टीम का कहना है कि ये सब स्कैम है। ये वीडियो डिजिटल तरीके से बदले गए हैं। टीम ने लोगों को सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि ऐसे किसी भी संदिग्ध दावे के झांसे में न आएं।पीआईबी ने कहा है कि सरकार या फाइनेंस मिनिस्टर ने ऐसा कोई भी प्रोग्राम शुरू या अप्रूव नहीं किया है। फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी भी फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म या स्कीम का इस्तेमाल करने से पहले, इन्वेस्टर्स को बहुत सावधान रहना चाहिए और अच्छी तरह से रिसर्च करना चाहिए।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































