Fake News: राजस्थान पुलिस ने महिलाओं के लिए जारी नहीं किए ये टोल फ्री नंबर, कृपया सावधान रहें

0
3180

सोशल मीडिया में राजस्थान पुलिस के नाम से एक मैसेज वायरल किया जा रहा है। इसमें दो नंबर (1091 और 7837018555) लिखे गए हैं। दावा है कि, इन नंबरों पर कोई भी महिला कॉल कर मदद ले सकती है। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच किसी महिला को घर जाने के लिए वाहन नहीं मिल रहा है तो वह इन नंबरों पर कॉल कर वाहन के लिए पुलिस से अनुरोध कर सकती है।

खबर की पड़ताल करने पर सच्चाई सामने आई की ये नम्बर राजस्थान पुलिस का नहीं बल्कि पंजाब पुलिस का है। जिसकी शुरूआत लुधियाना पुलिस ने की है। लुधियाना पुलिस ने हाल ही में यह फैसला लिया है। इसके बाद पुलिस ने जरूरतमंद महिलाओं को अपने वाहन से घर से सुरक्षित पहुंचाने की बात कही है। रात 10 से सुबह 6 बजे के बीच कोई भी जरूरतमंद महिला 1091 और 7837018555 पर कॉल कर लुधियाना पुलिस से मदद मांग सकती है। ये ही नहीं पंजाब की अन्य जगहों पर भी इसी तरह महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किए हैं।

वहीं राजस्थान पुलिस ने इस वायरल पोस्ट का खंडन किया। उन्होंने कहा कि, हमारे द्वारा ऐसा कोई नंबर जारी नहीं किया गया। राजस्थान में डायल 100 और गरिमा हेल्पलाइन के जरिए महिलाएं पुलिस की कभी भी सहायता ले सकती हैं। राजस्थान में ये नम्बर सुचारू रूप से चल रहे हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें..