– जिला कलेक्टर व एसपी का हुआ सम्मान, स्वामित्व योजना के तहत वितरित की गई प्रॉपर्टी आई.डी.
हनुमानगढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़ा-2025 के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के कर्मचारी व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव का पारंपरिक पगड़ी पहनाकर व गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया। इसी प्रकार जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरिशकर यादव का भी स्वागत किया गया।
शिविर के दौरान स्वामित्व योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को उनकी प्रॉपर्टी आई.डी. वितरित की गई। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति के दस्तावेजों को वैधता प्रदान कर उन्हें अधिकारिक पहचान दिलाना है, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की संपत्ति विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।
कार्यक्रम में सरपंच/प्रशासक श्री रामेश्वरलाल कडेला, एस.डी.एम. श्री मांगीलाल सुथार, विकास अधिकारी श्री राजीव यादव, अतिरिक्त विकास अधिकारी श्री रामेश्वरलाल सुथार, सहायक विकास अधिकारी श्री अशोक कुमार शर्मा, भू-अभिलेख निरीक्षक श्री रामकुमार स्वामी, ग्राम विकास अधिकारी श्रीमती बिमला स्वामी, पटवारी श्रीमती सुनीता, श्री गोपाल जी, कनिष्ठ सहायक श्री नवीन कुमार आदि उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग से बीसीएमओ श्री कुलदीप बराड़ु, एएनएम श्रीमती भंवरी कंवर व श्रीमती विनोद बाला, कृषि पर्यवेक्षक नवीन यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार कांटीवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी शिविर में सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
स्थानीय प्रशासनिक समिति के सदस्य उप सरपंच मेहर सिंह, पंच श्रीमती अमनदीप कौर, गुरप्रीत सिंह, नहर अध्यक्ष सोहन सिंह तथा ग्रामीणजन मेजर सिंह, छिन्द्रसिंह, बलविन्द्र सिंह, अमरीक सिंह, हरमीत सिंह, हेतराम वर्मा, ओमप्रकाश कडेला सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की भागीदारी रही।
शिविर के माध्यम से प्रशासन ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया। अंत्योदय पखवाड़ा के तहत ऐसे शिविरों का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































