ग्रामपंचायत जोड़किया में लगाये 300 पौधे
हनुमानगढ़। जोड़कियाँ ग्राम पंचायत में कल्याण भूमि में अंजीर,नीम,इमली, आंवला, बील, अर्जून, अमलताश, अमरूद,जामुन , गुलाब सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 300 पौधे लगाकर जिला स्थापना दिवस मनाया गया।सरपंच प्रतिनिधि उम्मेद सिंह राजावत(गोल्डी बन्ना) ने पर्यावरण की महत्ता पे प्रकाश डाला।राजावत ने बताया किकॉर्टेवा एग्री साइंस द्वारा 300 उन्नत किस्म के पौधे ग्राम पंचायत जोड़कियाँ को उपलब्ध करवाए गये है।इस दौरान किकॉर्टेवा एग्री साइंस से रामस्वरूप बेनीवाल,ग्राम विकास अधिकारी रविन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच रामेश्वर मेहरड़ा, वार्ड पंच प्रतिनिधि मुमराज खान,प्रदीप गोदारा, कालू सिंह, मदन इत्यादि मौजूद थे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं




































