चांद से आई बहुत बड़ी खबर, ‘विक्रम’ की हुई सही लैंडिंग पर…यहां आई समस्या

0
1087

चंद्रयान- 2 को लेकर बड़ी खुशखबरी आई है। इस मिशन से जुड़े इसरो के एक ऑफिसर ने बताया कि विक्रम लैंडर पूर्वनिर्धारित जगह के करीब ही पड़ा है। बड़ी बात यह है कि उसमें कोई टूट-फूट नहीं हुई है और पूरा भाग चांद की सतह पर थोड़ा टेढ़ा पड़ा है।

इसरो चीफ के सिवन ने रविवार को बताया कि हमने विक्रम लैंडर ढूढ़ निकाला है। ऑर्बिटर द्वारा खींची गई थर्मल इमेज के बाद इसरो ने कल कहा विक्रम लैंडर को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन लैंडिंग उस तरह नहीं हो पाई जैसी तय की गई थी। इसरो ऑफिसर ने बताया ‘विक्रम ने हार्ड लैंडिंग की है और ऑर्बिटर के कैमरे ने जो तस्वीर भेजी है, उससे पता चलता है कि वह निर्धारत स्थल के बिल्कुल करीब पड़ा है। विक्रम टूटा नहीं है और उसका पूरा हिस्सा सुरक्षित है।’

थोड़ा टेढ़ी लैंडिंग होने के कारण सिग्नल प्राप्त करने वाला हिस्सा दब गया है। जिसके कारण विक्रम तक सिग्नल नहीं पहुंच पा रहे। वैज्ञानिक लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं। अगर दोबारा संपर्क होता है तो यह एक अद्भुत बात होगी।

बस संपर्क का इंतजार फिर होगा मिशन पूरा
विक्रम लैंडर अपने तय स्थान से करीब 500 मीटर दूर चांद की जमीन पर गिरा पड़ा है, लेकिन अगर उससे संपर्क स्थापित हो जाए तो वह वापस सीधा हो सकता है। जानकारी मिली है कि चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर में वह टेक्नोलॉजी है कि वह गिरने के बाद भी खुद को खड़ा कर सकता है, लेकिन उसके लिए जरूरी है कि उसके कम्युनिकेशन सिस्टम से संपर्क हो जाए और उसे कमांड रिसीव हो सके।

इसलिए अहम है 11 दिन इसरो के लिए
एक अनुमान के मुताबिक इसरो के पास विक्रम से संपर्क साधने के लिए 11 दिन हैं। क्योंकि अभी लूनर डे चल रहा है।एक लूनर डे धरती के 14 दिनों के बराबर होता है। इसमें से 3 दिन बीत चुके हैं। यानी अगले 11 दिनों तक चांद पर दिन रहेगा। उसके बाद चांद पर रात हो जाएगी, जो पृथ्वी के 14 दिन के बराबर होती है। रात में उससे संपर्क करने में दिक्कत होगी। फिर इसरो वैज्ञानिकों को इंतजार करना पड़ेगा।

ईधन की नहीं है कमी-
विक्रम में ऊर्जा के लिए सोलर पैनल लगे हैं। साथ ही, उसके अंदर की बैट्री भी बहुत ज्यादा इस्तेमाल नहीं हुई है। इसलिए ईधन खत्म होनी की परवाह नहीं इसरो को बस एक बार सिग्नल पहुंचने की कमी खल रही है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now