‘बॉलीवुड खिलाड़ी’ बनने के लिए अक्षय कुमार ने इन 7 हीरोइनों के साथ किया ऐसा काम….

0
3063

अक्षय कुमार आज 9 सितंबर को अपना 52वां बर्थडे मनाएं। अक्षय कुमार के करियर से जुड़ी तमाम बाते आए दिन आपको मिलती रहती है लेकिन क्या आप जानते हैं आज जिस मुकाम पर अक्षय हैं उसके पीछे हाथ किसका है। जी नहीं, उनके माता-पिता का नहीं बल्कि 90 की दशक की उन मशहूर हीरोइनों और मॉड्लस का हाथ है जिनके साथ अक्षय ने घर बसाने का वादा किया लेकिन कभी पूरा नहीं किया।

हालांकि आज अक्षय कुमार को बॉलीवुड का बेस्ट पति, पिता, स्टार आदि माना जाता लेकिन एक वक्त था जब अक्षय कुमार खुद को फेमस बनाने के लिए रेखा जैसी मशहूर अभिनेत्रियों के साथ भी रिलेशनशिप में रहे। आइए बताते हैं अक्षय कुमार की उन तथाकथित प्रेमिकाओं के बारें में…

अक्षय और रवीना
रवीना टंडन के साथ अक्षय का लव अफेयर लंबे समय तक चर्चा में रहा। दोनों ने कई फिल्में साथ-साथ की।  इन दोनों के बीच प्यार फिल्म मोहरा की शूटिंग के दौरान हुआ था। रवीना टंडन अपने दौर की बेहद ग्लैमरस एक्ट्रेस मानी जाती थीं लेकिन रवीना का दिल आया अक्षय कुमार पर। उस दौरान रवीना टंडन से अफेयर की खबरें इतनी बढ़ गई थीं कि लोगों को लगने लगता था कि अक्षय जल्द ही रवीना से शादी करने जा रहे हैं।

रवीना ने एक इंटरव्यू में इसबात का खुलासा भी किया था कि उन्होंने सगाई की और जल्द शादी करेंगे लेकिन उसी दौरान रवीना को पता चला कि अक्षय रेखा और शिल्पा शेट्टी को डेट कर रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने अक्षय के साथ अपने रिश्ते को ब्रेक कर लिया।

अक्षय कुमार और आयशा जुल्का
बॉलीवुड की टॉप और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक रहीं आयशा जुल्का और अक्षय कुमार का नाम भी खूब जोड़ा गया। बॉलीवुड करियर के दौरान आयशा की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ खूब जमी लेकिन उनके अफेयर के चर्चे भी रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयशा, अक्षय को लेकर सीरियस थीं मगर अक्षय उस वक्त सीरियस रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं थे।


अक्षय और शिल्पा
ट्विंकल खन्ना से शादी से पहले कई लड़कियां अक्षय की जिंदगी में आई और गईं। शादी करने से पहले अक्षय लड़कियों से सगाई करने के लिए भी मशहूर थे। ऐसा ही कुछ हुआ शिल्पा शेट्टी के साथ। 90 के दशक में अक्षय और शिल्पा बॉलीवुड के हॉट कपल में से एक थे। शिल्पा शेट्टी ने खुद यह बात स्वीकारी थी कि उन्होंने और अक्षय ने मंगनी तक कर ली थी, लेकिन बाद में दोनों में दूरियां बढ़ती चली गईं।


अक्षय और पूजा बत्रा
पूर्व मॉडल और एक्ट्रेस पूजा बत्रा का नाम भी खिलाड़ी कुमार के साथ जुड़ चुका है। पूजा फिलहाल बॉलीवुड में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उन्हें लोग फिल्म “विरासत” के कारण जानते हैं। पूजा के साथ जब अक्षय का नाम जोड़ा गया था तब पूजा काफी फेमस थी और उस समय की जानी मानी मॉडल थीं। पूजा जहां अक्षय के साथ रिलेशन को लेकर सीरियस थीं, वहीं कुछ लोगों का कहना था कि अक्षय ने आगे बढ़ने के लिए उनका इस्तेमाल किया था। कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए।

अक्षय और रेखा
अक्षय कुमार का नाम खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा के साथ भी जुड़ा। कहा जाता है दोनों के बीच फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ की शूटिंग के दौरान करीबियां बढ़ीं। यह अफेयर बॉलीवुड के सबसे चौंकाने वाले अफेयर्स में से एक माना जाता है। इसके बाद अक्षय का नाम ट्विंकल से जुड़ा। दोनों “जुल्मी” और “इंटरनेशनल खिलाड़ी” फिल्में साथ-साथ कर रहे थे, ट्विंकल को अक्षय भा गए। कहा जाता है कि अक्षय ट्विंकल से शादी करने के मूड में नहीं थे, लेकिन ट्विंकल की मां डिपंल कपाड़िया के दबाव के आगे अक्षय कुमार को झुकना पड़ा और फिर दोनों ने शादी कर ली। ट्विंकल आज अक्षय के दो बच्चों की मां होने के साथ, राइटर, होममेकर, ब्लॉगर आदि हैं।

अक्षय और प्रियंका चोपड़ा
शादीशुदा अक्षय कुमार के साथ प्रियंका का नाम तब जुड़ा था जब उन्होंने ‘अंदाज’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘ऐतराज’ और ‘वक्तः रेस अगेंस्ट टाइम’ जैसी फिल्मों में साथ नजर आए।  इस अफेयर पर दोनों इस बारे में हमेशा चुप रहे, लेकिन कहा गया कि अक्षय की पत्नी ट्विंकल ने उन्हें प्रियंका के साथ काम करने से रोक दिया। बाद में अक्षय ने प्रियंका से दूरी बना ली।


अक्षय और कैटरीना
हालांकि दोनों की रोमांस की चर्चा हुई थी लेकिन इसे महज अफवाह बताया गया था कि अक्षय कुमार लंदन की ब्यूटी कैटरीना कैफ को डेट कर रहे हैं। बता दें, कैटरीना ने अपने करियर की शानदार फिल्में अक्षय के साथ दी हैं। जिसमें सिंह इज किंग, नमस्ते लंदन, हमको दीवाना कर गए और वेलकम है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें..