हनुमानगढ़। स्थानीय सूर्यवंशी स्पोर्ट्स एकेडमी एवं जयपुर टर्फ स्टेडियम के संयुक्त तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन तैराकी प्रशिक्षण शिविर में हर आयु वर्ग के लगभग 50 से अधिक बालक- बालिका तैरना सीख रहे हैं । स्विमिंग कोच संजय सूर्यवंशी के अनुसार इस तैराकी प्रशिक्षण शिविर में 4 साल से लेकर 15 साल के बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है । यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक प्रतिदिन चलाया जा रहा है। प्रतिदिन स्विमिंग का अभ्यास करके सभी बच्चे फ्री स्टाइल, बैकस्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई एवं अंडरवाटर स्विमिंग आदि का प्रशिक्षण अपने प्रशिक्षक की निगरानी में ले रहे हैं। उन्होने बताया कि बच्चों के लिए आत्मरक्षा के लिए स्विमिंग मुख्य पार्ट है साथ ही स्विमिंग युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए अनेकों नये मार्ग भी प्रशस्त करती है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































