चिंतपूर्णी समाज सेवा समिति ने नंदी शाला में शैड निर्माण के लिए दिए एक लाख रुपये

24

– दुर्गा कॉलोनी गौशाला में समिति सदस्यों के सहयोग से होगा गोवंश के लिए बेहतर प्रबंध
हनुमानगढ़। शहर की सामाजिक संस्था चिंतपूर्णी समाज सेवा समिति ने गौसेवा की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए दुर्गा कॉलोनी स्थित गौशाला (नंदी शाला) में शैड निर्माण के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस राशि से गौशाला परिसर में शैड का निर्माण किया जाएगा, जिससे वहां रह रहे गोवंश को धूप और बारिश से बचाने के लिए बेहतर व्यवस्था हो सकेगी।
समिति सदस्यों ने बताया कि गौशाला में निराश्रित और बीमार गोवंश की सेवा की जाती है। ऐसे में शैड का निर्माण होने से पशुओं को मौसम की मार से राहत मिलेगी और उनकी देखभाल भी अधिक सुचारू रूप से हो सकेगी। समिति ने भविष्य में भी गौसेवा और सामाजिक कार्यों में सहयोग जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
इस सहयोग कार्य में चिंतपूर्णी समाज सेवा समिति के सदस्य नरेंद्र गर्ग, हैप्पी धूड़िया, विजय सिंगला, राजकुमार गोयल, विनोद गर्ग, बाबू गोयल और सुरेश नीनानियां का विशेष योगदान रहा। सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से राशि एकत्रित कर गौशाला के विकास कार्य के लिए भेंट की।
इस अवसर पर गौशाला समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे और उन्होंने संस्था का आभार व्यक्त किया। गौशाला समिति के सदस्य मगन लखोटिया, राजीव अग्रवाल, संजीव शर्मा, सुरेंद्र यादव, शक्ति गर्ग, कमल शर्मा, सुनील गुप्ता, मनोज शर्मा, सुशील डूडानी, निशु शर्मा, राज तिवारी, अनुज शर्मा, ओमप्रकाश लखोटिया और गिरधारी सारस्वत ने समिति के इस सहयोग को गौसेवा के लिए प्रेरणादायक बताया।
गौशाला समिति के सदस्यों ने कहा कि समाज के सहयोग से ही गौशालाओं का संचालन और विकास संभव हो पाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी समाजसेवी संस्थाएं और आमजन इसी तरह आगे आकर गौसेवा में अपना योगदान देते रहेंगे। समिति के सदस्यों ने बताया कि शैड निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा ताकि गोवंश को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।