हनुमानगढ़। भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला सचिव चौधरी रामस्वरूप कस्वां ने दल बल सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। राजस्थान के पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. रामप्रताप ने चौधरी रामस्वरूप कस्वां व उनके साथ पहुचे समस्त कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इससे पूर्व प्रातः 9 बजे चौधरी रामस्वरूप कस्वां दल बल सहित वाहन रैली के रूप में पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के निवास पर पहुचे जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगरमण्डल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव व प्रदीप ऐरी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया जिसके पश्चात पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने चौधरी रामस्वरूप कस्वां व उनके साथ पहुचे समस्त सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। बैंक कर्मचारी नेता हसंदीप चौधरी हंसू हमर ने कहा कि हमारा परिवार बरसों से कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता था जिसके कारण उन्हे प्रत्येक चुनाव में भारी मुनाफा भी मिलता था परन्तु पार्टी में चल रहे भेदभाव आपसी राजनीति से परेशान होकर उनके पिता चौधरी रामस्वरूप कस्वां के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस त्यागकर भाजपा की सदस्या ग्रहण की है। उन्होने बताया कि उनके द्वारा पूर्व में न्याय और सर्वहित के लिए अनेकों धरने लगाकर उन्हे न्याय दिलवाया है और उसी सोच के मूर्त रूप डॉ. रामप्रताप द्वारा भी निरन्तर आमजन को राहत देने के लिए कार्य किया जा रहा है जिससे प्रभावित होकर उन्होने भाजपा में शामिल होने का निर्णय किया। उन्होने कहा कि भविष्य में पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी हमें सौपी जायेगी उसका पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करते हुए केन्द्र की योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रचार प्रसार करते हुए कार्यकर्ताओं को भाजपा से जोड़़ा जायेगा।
पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने चौधरी रामस्वरूप कस्वां व हसंदीप चौधरी हंसू हमर सहित उनके साथ पहुचे कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा एक बड़ा परिवार है और यहां सभी कार्यकर्ताओं का बराबर मान सम्मान होता है। उन्होने कहा कि चौधरी रामस्वरूप कस्वां के पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। आगामी विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को फायदा होगा। कार्यक्रम के पश्चात पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप व युवा नेता अमित सहू के नेतृत्व में पार्टी के सदस्यों ने चौधरी रामस्वरूप कस्वां व हसंदीप चौधरी के निवास सांई भवन पर पहुचकर पार्टी का झण्डा लगाया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, जिला महामंत्री जुगलकिशोर गौड़, नगरमण्डल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी, पवन श्रीवास्तव, पूर्व डायरेक्टर विजय बेनीवाल, जिला परिषद सदस्य विजय सिंह पन्नीवाली, महेन्द्र खिलेरी, युवा नेता अमित सहू, दीपक खाती, सुभाष चन्द्र, पुरूषोत्तम सोनी, सोहनलाल चालिया पूर्व सरपंच, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मदन सिंह पन्नीवाली, मोहनलाल सोमाणी, रोहित भलुडिया, राकेश कुमार, कृष्ण शर्मा, सुन्दर लाल, सुभाष भलुडिया, संदीप बोबरिया, डूंगरराम, नवनीत बंसल, रामेश्वरलाल बिश्नोई, कपित छाबड़ा, विक्रांत, जगदीश जी, अनिल कुमार, बलवंत सिंह मान, निपेन्द्र सिंह मान, दिनेश भाट, राकेश भाट, धर्मवीर व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































