26

– 34 लाख रुपये की लागत से बनेगी सड़क, क्षेत्रवासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन
हनुमानगढ़। 
शहर की 2 केएनजे आबादी क्षेत्र में शुक्रवार को कारपेट सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह सड़क पुरानी चुंगी नंबर 8 से आरयूबी तक बनाई जाएगी। इस निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक गणेशराज बंसल और निवर्तमान सभापति सुमित रणवा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विधायक गणेशराज बंसल ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार और नगर परिषद लगातार कार्य कर रही है। शहर के विभिन्न वार्डों में सड़कों, नालियों और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।
निवर्तमान सभापति सुमित रणवा ने बताया कि पुरानी चुंगी नंबर 8 से आरयूबी तक बनने वाली इस कारपेट सड़क पर लगभग 34 लाख रुपये की लागत आएगी। सड़क के निर्माण से 2 केएनजे आबादी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है और आगे भी इसी प्रकार विकास कार्य जारी रहेंगे।
स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस मार्ग की स्थिति खराब थी, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। सड़क बनने से अब क्षेत्र में धूल-मिट्टी और गड्ढों की समस्या से राहत मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।