ओडिशा के पुरी ज़िले (Puri Odisha) में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को ज़िंदा जलाने की कोशिश ने राज्य को झकझोर कर रख दिया है। पीड़िता 70 प्रतिशत तक झुलस चुकी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पहले उसे भुवनेश्वर के AIIMS में भर्ती किया गया था, लेकिन रविवार सुबह उसे एयर एंबुलेंस के ज़रिए दिल्ली AIIMS रेफर किया गया है।
भुवनेश्वर AIIMS के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आशुतोष बिस्वास ने कहा- नाबालिग के इलाज में डॉक्टरों की 14 सदस्यीय टीम जुटी है। उन्होंने कहा- नाबालिग ICU में ऑक्सीजन सपोर्ट पर है, लेकिन बात कर पा रही है। अगले 48 घंटे बहुत अहम हैं। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसका बयान दर्ज किया है।
घटना शनिवार (20 जुलाई) की दोपहर उस वक़्त घटी जब पीड़िता अपने दोस्त के घर जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोका, जबरन भार्गवी नदी के किनारे ले गए और उसके शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। लड़की 70% तक जल चुकी है और अब ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
पूरी घटना पीड़ित के घर डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर हुई। छात्रा को आग क्यों लगाई, अभी तक इसकी कोई वजह सामने नहीं आई है। आरोपियों की तलाश में ओडिशा पुलिस की 4 टीमें लगी हुई हैं।
ये भी पढ़े: Odisha: बालासोर आत्मदाह मामला, जिंदगी की जंग हारी छात्रा, कॉलेज प्रशासन कटघरे में, जानें पूरा मामला?
चश्मदीद ने क्या बताया
श्याम सेनापति नाम के ग्रामीण ने बताया- जब लड़की मेरे घर की तरफ आई तो वह आग में घिरी हुई थी। मेरे परिवार ने उसकी आग बुझाई, उसे पानी पिलाया। इसके बाद लड़की के कपड़े बदले। उसके परिवार वालों को बुलाकर पिपिली सरकारी अस्पताल भेजा। यहां से उसे भुवनेश्वर AIIMS रेफर किया गया।
ये भी पढ़े: Odisha: गो-तस्करी के शक में, ओडिशा के 2 दलित युवकों का आधा सिर मूंडा, घास खिलाई, देखिए VIDEO
इससे पहले ओडिशा के बालासोर जिले की छात्रा फकीर मोहन कॉलेज में इंटीग्रेटेड BEd कोर्स में सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी। उसने 12 जुलाई को हेड ऑफ डिपार्टमेंट (HoD) के सेक्शुअल हैरेसमेंट से परेशान होकर कॉलेज कैंपस में खुद पर केरोसीन छिड़ककर आग लगा ली थी। छात्रा 95 फीसदी से ज्यादा जल चुकी थी। उसने 14 जुलाई की देर रात भुवनेश्वर AIIMS में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व मुख्यमंत्री का फूटा गुस्सा
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि इस घटना की मुझे बेहद पीड़ा है। दिनदहाड़े एक बच्ची को जलाने की कोशिश की गई, यह बेहद डरावनी बात है। एक हफ्ते पहले ही एफएम कॉलेज की छात्रा ने न्याय न मिलने पर खुद को आग लगा ली थी। एक महीना पहले गोपालपुर में भी एक भयानक घटना हुई थी।
पटनायक ने सवाल किया, ‘क्या अब सरकार जागेगी? क्या अपराधियों को जल्द पकड़ा जाएगा? और क्या आगे ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए कोई ठोस कदम उठाए जाएंगे? ओडिशा की बेटियां इसका जवाब चाहती हैं।’
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































