गुजरात के वडोदरा (Vadodara Rape Case )से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां एक 40 साल विवाहित महिला के साथ उसके ही ससुर और ननद के पति ने बार-बार बलात्कार किया। वजह थी उसके पति के शुक्राणुओं की संख्या कम होना, जिसके चलते वह पिता नहीं बन सकता था।
गर्भपात होने के बाद पीड़िता ने आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने अपने पति पर भी ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता के अनुसार, फरवरी 2024 में शादी के कुछ ही हफ्तों बाद ससुराल वालों ने प्रजनन क्षमता पर सवाल उठाए और मेडिकल टेस्ट करवाने की सलाह दी। रिपोर्ट में पति के शुक्राणुओं की संख्या बेहद कम पाई गई, जिसके बाद महिला ने बच्चा गोद लेने का सुझाव दिया, लेकिन ससुराल पक्ष ने इसे ठुकरा दिया। इसके बाद उसके साथ हुई दरिंदगी की एक भयावह कहानी शुरू हुई, जो महीनों तक चलती रही।
ये भी पढ़ें: Kolkata Rape Case: कोलकाता घटना के 12 दिनों में भारत में आए 21 से ज्यादा गंभीर रेप के मामले, जानें सबकुछ
ननद के पति और ससुर ने किया रेप
पीड़िता ने बताया कि ससुर ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन वह गर्भवती नहीं हुई। दिसंबर 2024 में ननद के पति ने भी उसके साथ रेप किया और यह सिलसिला कई बार दोहराया। जून 2025 में वह गर्भवती हुई, लेकिन जुलाई में उसका गर्भपात हो गया।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

इसके बाद, जुलाई के आखिरी हफ्ते में उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस से संपर्क किया। शुरुआती जांच के बाद नवापुरा पुलिस ने रविवार को ससुर, ननद के पति और पति के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और सभी आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































