Odisha: गो-तस्करी के शक में, ओडिशा के 2 दलित युवकों का आधा सिर मूंडा, घास खिलाई, देखिए VIDEO

घटना का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'भाजपा शासित राज्यों में ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं क्योंकि उनकी राजनीति नफरत और भेदभाव पर आधारित है।

598

ओडिशा (odisha) के गंजाम जिले में दलित युवकों को बुरी तरह पीटा गया। उनका आधा सिर मुंडवाया गया। उन्हें घुटनों के बल रेंगने, घास खाने और नाली का पानी पीने के लिए मजबूर किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।घटना रविवार को खारिगुमा गांव में हुई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक सिंगीपुर गांव के रहने वाले बबुला नायक और बुलु नायक पर  गो-तस्करी के शक में खारिगुमा गांव में गो-रक्षकों ने उन्हें रोका। उनसे 30 हजार रुपए मांगे। मना करने पर पीटा। सैलून ले जाकर आधा सिर मुंडवाया। उन्हें एक किमी तक घुटनों के बल रेंगने पर मजबूर किया। घास खिलाई गई। नाली का पानी पिलाया गया।

आरोपियों के खिलाफ धारकोट थाने में FIR दर्ज कराई गई है। अब तक 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है, बाकियों की तलाश जारी है। गंजाम SP सुवेंदु कुमार पात्र ने पुष्टि की है कि जांच चल रही है। दोनों पीड़ितों का इलाज धारकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि हमलावरों का मकसद गो-संरक्षण नहीं, बल्कि जबरन वसूली था।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

राहुल गांधी का आया घटना पर बयान
घटना का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘भाजपा शासित राज्यों में ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं क्योंकि उनकी राजनीति नफरत और भेदभाव पर आधारित है।

दलित युवकों को घुटनों के बल चलने, घास खाने और गंदा पानी पीने के लिए मजबूर करना न केवल अमानवीय है बल्कि मनुवादी सोच की बर्बरता है। दलितों की गरिमा को कुचलने वाली हर घटना बाबा साहब के संविधान पर हमला है। समानता, न्याय और मानवता के खिलाफ एक साजिश है। दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए। देश संविधान से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं।’

देखें VIDEO:

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।