दिल्ली का रामरहीम: कैद से निकली 41 लड़कियां, बाबा रोज करता था 10 कन्याओं से दुष्कर्म

वीरेंद्र देव के आश्रम से 41 लड़कियां छुड़ाईं, सुरंग से वीवीआईपी आश्रम में भेजी जाती थीं

0
305

नई दिल्ली: डेरासच्चा सौदा प्रमुख राम-रहीम के बाद एक बाबा फिर सुर्खियों में है। इस बार दिल्ली के आध्यात्मिक विश्वविद्लाय वीरेंद्र देव दीक्षित का आश्रम अवैध गतिविधियों के संचालन का केंद्र मिला है। रोहिणी इलाके के विजय नगर में स्थित इस आश्रम पर हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त सीबीआई टीम ने गुरुवार को करीब 9 घंटे तक जांच की। इस दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि दीक्षित ने एक ही जगह पर दो आश्रम बनाए हुए हैं।

एक मुख्य आश्रम है, जबकि दूसरा वीवीआईपी लोगों के लिए हाल ही के दिनों में बनाकर तैयार किया गया है। दोनों आश्रमों को जमीन के भीतर सुरंग बनाकर जोड़ा गया है। टीम ने खुलासा किया है कि यहां रुकने वाले लोगों को इसी सुरंग के जरिये लड़कियों की सप्लाई की जाती थी। इसके अलावा अन्य सुख-सुविधा की चीजें पहुंचाई जाती थीं। टीम ने आश्रम से 41 लड़कियों को मुक्त कराया है। इनमें ज्यादातर नाबालिग हैं।

आश्रम में मिली महिलाओं से 32 वर्षीय एक महिला ने कहा, ‘बाबा वीरेंद्र देव उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है।’ एक अन्य पीड़िता ने कहा, ‘बाबा उनसे कहता था कि उन्होंने बाहरी दुनिया से चर्चा की, तो यह पाप होगा और तुम जिंदा नहीं बच पाओगी। 3 तो रिटायर्ड इंस्पेक्टर की बेटियां थीं। इससे पहले जिस लड़की ने बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के कारनामों का खुलासा किया था, उसका भाई सीबीआई इंस्पेक्टर है।

झुंझुनूं की महिला ने दर्ज कराया मामला, तब खुली बाबा की पोल 
राजस्थान के झुंझुनूं की एक महिला वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम में काफी समय अनुयायी बनकर रह चुकी थी। उसने अपनी चारों बेटियों को इस आश्रम में भक्ति के लिए छोड़ा था। इनमें से एक नाबालिग है। उसने मां को बताया कि बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस पर महिला और उसके पति ने बाबा पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इसके बाद गुरुवार को यह कार्रवाई की गई।

चार मंजिल का आश्रम, हर मंजिल पर उम्र के हिसाब से रखी जाती हैं लड़कियां 
दीक्षित का मुख्य आश्रम चार मंजिल का है। हर मंजिल पर जाने के लिए पहले एंट्री करानी पड़ती है। लेकिन हर मंजिल में जाने के लिए वीरेन्द्र देव दीक्षित ने उम्र तय कर रखी थी। जैसे आश्रम की तीसरी मंजिल वीरेन्द्र देव के लिए तय थी तो यहां केवल 28 साल से कम उम्र की लड़कियों को रखा जाता था। वीरेन्द्र देव ने हर उम्र की लड़कियों के लिए काम तय कर रखे थे। 28 से 40 साल से ज्यादा उम्र की लड़कियों को चौथी मंजिल पर रखा जाता था। इनका काम कपड़े धोना, आश्रम की सफाई करना, खाना बनाना, बर्तन धोना और चावल गेहूं साफ करना होता था। जबकि 40 से ऊपर ही महिलाओं को शिक्षा देने का काम दिया गया था।

 Rohini Ashram

कहां है बाबा-

ये आश्रम करीब 20 साल से चल रहा है। खबरों के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने इस आश्रम के बारें में कई बार पुलिस को शिकायत की थी लेकिन समय पर पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। वहीं जानकारी है कि बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित पुलिस की चुगंल से भाग निकला है। जिसकी तलाशी जारी है।

पांच राज्यों में हैं आश्रम 
मुख्य आश्रम के कमर्चार की मानें तो आध्यात्मिक विश्वविद्यालय दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम है। भारत के अालावा वीरेंद्र देव का अाश्रम नेपाल में भी बना हुअा है। अाश्रम के कमर्चारी के अनुसार इस अाश्रम में भी काम करने के लिए नेपाल के साथ भारत की लड़कियाें काे रखा गया है। आश्रम में मिली एक महिला ने कहा, ‘बाबा ने उसे कहा था वह उसकी 16,000 रानियों में से एक है। उसने कई बार दुष्कर्म किया।’ पीड़ितों का कहना है कि बाबा अपने आश्रम में सेक्स रैकेट चला रहा था। वह अपने अनुयाइयों की संपत्ति भी हड़प लेता था।
 Rohini Ashram

लग्जरी गाड़ियों का काफिला 
आध्यात्मिकविश्वविद्यालय के गुरु वीरेंद्र देव लग्जरी कारों में चलने का शौकीन है। उसके पास मर्सडीज से लेकर ऑडी की हर सीरीज की महंगी गाड़ियां हैं। उसके साथ 9 गाड़ियों का काफिला चलता है। इसमें से ज्यादातर काले रंग की हैं। विजय विहार के आश्रम में छापेमारी के दौरान भी बेसमेंट में बनी पार्किंग में 4 महंगी गाड़ियां मौजूद थीं।

कब आया मामला सामने-
दिल्ली के एक एनजीओ ने आश्रम में महिलाओं का शोषण होने की हाईकोर्ट में शिकायत की थी। इसके बाद हाईकोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की पीठ ने मंगलवार को इस एनजीओ, महिला आयोग और पुलिस की स्पेशल टीम गठित कर आश्रम की जांच के आदेश दिए थे। टीम ने जांच के बाद आश्रम में आपत्तिजनक किताबें, प्रतिबंधित दवाएं मिलने के अलावा अवैध गतिविधियों के संचालन के सबूत पेश किए थे। हाईकोर्ट में याचिका लगाने वाली सीमा शर्मा ने बताया कि बाबा नशा करके रोज 10 लड़कियों से दुष्कर्म करता है। उसे लड़कियों से मालिश कराने का शौक है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि यह मामला राम रहीम के आश्रम जैसा हो सकता है, इसलिए इस मामले की जांच सीबीआई करे। गुरुवार को हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त सीबीआई टीम ने जांच की।

ये भी पढ़ें:
– बीमारियों का घर है सैनिटरी नैपकिन्स, कैंसर का सबसे बड़ा खतरा
– अनुष्का से शादी करते ही चमके विराट के सितारें, बनें देश के मोस्ट वैल्यूएबल सेलेब्रिटी, देखें तस्वीरें
– 
जयललिता के आखिरी वीडियो ने मचाई सियासत में घमासान, देखिए video
– पैडमैन का पहला गाना ‘आज से तेरी’ रिलीज, एकबार नहीं बार-बार सुनने को दिल करेगा
– केंद्रीय विद्यालय में निकली कई पदों पर भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई
 2G स्पेक्ट्रम घोटाले के सभी आरोपी बरी, जानिए क्या था ये मामला
– खुद को कृष्ण बताकर 16000 लड़कियों से संबंध बनाना चाहता था ये दिल्ली वाला बाबा
  आपका भी किसी लड़की के साथ चक्कर है तो ये Video आपको जरूर देखना चाहिए

अलविदा 2017-
2017 की झलकियां: साल के 8 बड़े चर्चित अपराध, जिनसे दहल गया था देश
2017 की झलकियां: इन 6 खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का मान…
2017 की झलकियां: इन 18 हस्तियों ने इस साल दुनिया को कहा अलविदा
2017 की झलकियां: इस साल ट्विटर पर छाई रहीं हमारी विदेशमंत्री…

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)