हनुमानगढ़। रावतसर निवासी शारदा भाट ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर गुमशुदगी का पता लगाकर दोषियो के खिलाफ कार्यवाही करवाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि शारदा पत्नि स्व० प्रताप भाट जो कि श्री भवानी ईन्ट उद्योग चक 12 डी डब्ल्यू डी पंचायत 4 डी डब्ल्यू डी तहसील रावतसर भटटा पर भराई का कार्य करती है । शारदा का पुत्र संजय सुवजह लगभग 3 बजे उठकर काम पर गया तो शारदा की पुत्री पुजा ने चाय बनाकर दी तो उसके बाद वह झुग्गी में जाकर सो गई तथा वह कहने लगी मेरी तबीयत खराब है सुबह 5 बजे शारदा का पुत्र संजय ने सोचा कि पूजा की तबीयत खराब है देखू तो जाकर देखा तो शारदा की पुत्री पुजा झुग्गी से गायब थी। शारदा बीकानेर गई हुई थी शारदा सुबह आई तो सभी ने शारदा की पुत्री पुजा को इधर उधर सब जगह देखा तथा रिस्तेदारीयो व जान पहचान मे फोन आदि से पता किया तो उसका कोई पता नही चला। शारदा की पुत्री नाबालिग है । शारदा को शक है विनोद पुत्र रगड जाति भाट उसकी नाबलिग पुत्री पुजा को बहला फुसलाकर कहीं ले गया है। उक्त विनोद के साथ उसका चाचा रिडमाल सेठी, रगड व उसकी माता चम्पा भी मिले हुए है। शारदा ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर उसकी पुत्री को ढूंढने व दोषियों पर करवाई की मांग की है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































