एसबीआई जनरल दुर्घटना बीमा से आश्रित को मिला ₹40 लाख का क्लेम

43

हनुमानगढ़। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस और भारतीय स्टेट बैंक की “सुरक्षा और भरोसा दोनों” की सोच को साकार करते हुए एक और मानवीय पहल सामने आई है। हनुमानगढ़ स्थित एसबीआई शाखा बस स्टेण्ड( ए डी बी)  हनुमानगढ़ टाउन ने अपने खाताधारक परिवार को समय पर बीमा लाभ प्रदान कर भरोसे को और मजबूत किया है। शाखा के खाताधारक स्वर्गीय करनैल कोर ने पर्सनल एक्सिडेंटल इंश्योरेंस दुर्घटना बीमा (PAI) के अंतर्गत बीमित करवाया था जिसकी सलाना प्रीमियम 2000 रुपये थी, जिसका एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया था। इस बीमा योजना के तहत नामांकित (नॉमिनी) उनके पुत्र गुरसेवक सिंह को दुर्घटना बीमा दावा प्रदान किया गया। निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात 40,00,000 रुपये (चालीस लाख रुपये) की बीमा राशि का भुगतान आज शाखा में किया गया।इस अवसर पर एसबीआई शाखा बस स्टेण्ड( ए डी बी)  हनुमानगढ़ टाउन के शाखा प्रबंधक जसपाल सिंह तथा सहायक महाप्रबंधक सुनील कुमार शोयरण ने औपचारिक रूप से दावा राशि का भुगतान किया। कार्यक्रम के दौरान सहायक महाप्रबंधक सुनील कुमार शोयरण, मुख्य प्रबंधक नीरव चौधरी, दामोदर शर्मा, सिमरन अरोड़ा मैडम,समूह प्रबन्धक कृष्ण सिहाग,कोमल यादव  सहित अन्य गणमान्य अधिकारी एवं ग्राहक उपस्थित रहे। यह भुगतान न केवल एक वित्तीय सहायता है, बल्कि यह दर्शाता है कि सही बीमा योजना कठिन समय में परिवार के लिए संबल बन सकती है। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस और भारतीय स्टेट बैंक की यह पहल ग्राहकों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और भरोसे को स्पष्ट रूप से दर्शाती है

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।