हनुमानगढ़। क्लॉथ मर्चेन्टस एसोसिएशन हनुमानगढ़ की बैठक गुरूवार को जंक्शन में अध्यक्ष सुभाष नारंग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी वर्ष की कार्यकारणी के चुनाव पर चर्चा की गई। सभी सदस्यों द्वारा सर्वसहमति से चुनाव करवाने का निर्णय लिया। संघ के वरिष्ठ सदस्य रामचन्द्र महाजनी ने अध्यक्ष पद के लिए राजू मदान का नाम प्रस्तावित किया जिसे सभी सदस्यों ने सहमति देते हुए सर्वसम्मति से प्रदीप मदान राजू को अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष राजू मदान ने कहा कि कपड़ा व्यापारियों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है मै उसका पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से निवर्हन करते हुए सदैव कपड़ा व्यापारियों के हितों की रक्षा करूगा। इस मौके पर जगदीश मिढा, रविंद्र गुंबर, रवि खुगर, रामचंद्र महाजनी, मुरारी लाल मिढा, राकेश मिढा, गिरधारी सुमरानी, किशन लाल भदरा, बबलू भदरा, योगेश मिढा, प्रवीण गोयल, भगवानदास अरोड़ा, तिलक अरोड़ा, राजकुमार अरोड़ा, जगन्नाथ, नरेश अरोड़ा, सतीश नारंग, मनोज अग्रवाल, मोनू मदान, ध्रुव मदान, अमित मदान, श्यामलाल गजरा, हेमंत दावड़ा, शैली सनेजा, पुरुषोत्तम मितल, विजय नारंग, मनोहर जुनेजा, रंगीला, पिंकू गुंबर, जितेंद्र फुलिया, किशनलाल महाजनी, लवली जिंदल, अरविंद अग्रवाल, प्रदीप नारंग, संदीप नारंग व अन्य सदस्य मौजूद थे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































