खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित हो रहे पात्र परिवार, ग्राम जोरावरपुरा के ग्रामीणों ने जताया रोष

152

– समय रहते जांच नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन- भारत की जनवादी नौजवान सभा ने दी चेतावनी
हनुमानगढ़। ग्राम जोरावरपुरा (तहसील व जिला हनुमानगढ़) के ग्रामीणों ने खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र आवेदकों के आवेदन निरस्त होने व लंबित रहने पर गहरी नाराज़गी जताई है। इस संबंध में भारत की जनवादी नौजवान सभा द्वारा बृजप्रकाश स्वामी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया गया कि ग्राम स्तर पर अनेक ऐसे आवेदन हैं, जिन्हें बिना किसी ठोस कारण के अपात्र घोषित कर दिया गया है, जबकि वे सभी निर्धारित मापदंडों पर पूरी तरह खरे उतरते हैं। ज्ञापन में विशेष रूप से दो आवेदनों का उल्लेख किया गया है अनिल कुमार (आवेदन संख्या 25687611308) और गंगाधर (आवेदन संख्या 25687827732), जिन्हें खाद्य सुरक्षा योजना हेतु पूर्णतः पात्र होने के बावजूद अपात्र करार दे दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत स्तर पर गठित जांच कमेटी द्वारा निष्पक्षता से जांच नहीं की गई, जिससे कई जरूरतमंद परिवार योजना के लाभ से वंचित हो गए हैं।
प्रदर्शकारियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आवेदन प्रक्रिया हेतु निर्धारित समय सीमा अब समाप्ति के निकट है, यदि समय रहते सभी लंबित और निरस्त आवेदनों की पुनः निष्पक्ष जांच नहीं की गई, तो सैकड़ों गरीब व जरूरतमंद परिवार इस महत्वपूर्ण योजना से वंचित रह जाएंगे। गांव के प्रतिनिधियों गंगाधर स्वामी, अनिल कुमार, वेद मक्कासर, विनोद कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र सुनवाई व समाधान नहीं किया गया, तो भारत की जनवादी नौजवान सभा व समस्त ग्रामवासी सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर सभा के कार्यकर्ता बृज प्रकाश स्वामी ने भी चेताया कि प्रशासन की निष्क्रियता गरीबों के अधिकारों का हनन है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।