तपस्वी लीला देवी चौरडिया का अभिनंदन समारोह आयोजित

172

तेरापंथ सभा भवन में आध्यात्मिक वातावरण, गीतिका से किया गया स्वागत
हनुमानगढ़। तेरापंथ सभा भवन, हनुमानगढ़ टाउन में मंगलवार को एक भव्य और आध्यात्मिक वातावरण में तपस्वी श्रीमती लीला देवी चौरडिया हनुमानगढ़ जंक्शन के सात दिवसीय तप की पूर्णता पर तप अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तपस्वी साध्वी श्री सूरज प्रभा जी के पावन सान्निध्य में सम्पन्न हुआ, जो स्वयं इस समय 13 दिवसीय तपस्या में लीन हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने उपस्थित होकर तपस्वी के प्रति अपनी अनुमोदना एवं मंगलकामनाएं प्रकट कीं।
कार्यक्रम में साध्वी श्री लावण्या यशा जी ने तप के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तपस्या आत्मा की शुद्धि का श्रेष्ठ साधन है और यह कर्म निर्जरा का उत्तम मार्ग है। उन्होंने तप के माध्यम से आत्मकल्याण की दिशा में अग्रसर होने का संदेश दिया। साध्वी जी के प्रेरणास्पद विचारों से उपस्थित जनमानस भावविभोर हो उठा। समारोह में तेरापंथ सभा, महिला मंडल तथा युवक परिषद के विभिन्न पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। आंचलिक अध्यक्ष श्री जैन प्रकाश जैन, सभा अध्यक्ष श्री संजय जी बांठिया, मंत्री श्री मनोज राखेचा, आंचलिक महामंत्री श्री ऋषभ चौरडिया, महिला मंडल जं. अध्यक्ष श्रीमती मधु दफ्तरी, युवक परिषद अध्यक्ष प्रेम दफ्तरी, पूर्व सभा अध्यक्ष राजेन्द्र जी, महासभा प्रभारी श्री आनंद जैन, पूर्व अध्यक्ष श्री राजेंद्र मारोठी, श्री महेश भदानी, श्रीमती खुशबू चौरडिया, सुश्री उन्नति दफ्तरी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर निखार 2024 की विजेता सुश्री क्रियांशी सकलेचा, श्री पंकज जैन तथा तेरापंथ महिला मंडल हनुमानगढ़ टाउन और जंक्शन की ओर से मधुर गीतिका के माध्यम से तपस्वी का भावपूर्ण स्वागत किया गया। गीतिका की सुमधुर प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष आध्यात्मिक ऊँचाई प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक सेवा में उल्लेखनीय प्रगति करने वाले श्री राजेंद्र जी बोथरा का भी सम्मान किया गया, जिन्हें पटवारी पद से पदोन्नत होकर तहसीलदार बनने पर तेरापंथ सभा द्वारा अभिनंदन पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समारोह में आंचलिक संरक्षक श्री बाबूलाल जी दूगड़, पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेंद्र जी कोठारी, सकल जैन समाज के अध्यक्ष डॉ. पारस जैन, अणुव्रत समिति अध्यक्ष श्री हरीश दफ्तरी, प्रोफेशनल फोरम अध्यक्ष श्री मनोज गोलछा, भारतीय जैन संगठन अध्यक्ष श्री विजय कुमार एवं श्री धर्मचंद बाठिया, सभा कोषाध्यक्ष श्री राजेश जैन, श्री विनोद लोकेश, श्री वेद अनुराग बाठिया सहित तेरापंथ सभा, महिला मंडल एवं युवक परिषद के अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल एवं सुंदर संचालन टाउन महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती संतोष देवी बांठिया ने किया, जिन्होंने अपनी सधी हुई शैली से पूरे आयोजन को भावपूर्ण और अनुशासित रूप प्रदान किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।