हनुमानगढ़। पूर्वाचलवासियों के सबसे बड़े त्यौहार छट की तैयारियों के लिए छट घाट की साफ सफाई का कार्य पुर्ण कर लिया गया है। शुक्रवार को जंक्शन सुरेशिया आईडीएसएमटी कॉलोनी में नगरपरिषद द्वारा तैयार छट घाट की साफ सफाई को अंतिम रूप दिया गया। आयोजन समिति के सदस्य विकास शर्मा ने बताया कि छट पर्व के लिए नगपरिषद सभापति गणेशराज बंसल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रिणवां द्वारा हर उचित सुविधा मुहैया करवाने का आश्वासन दिया गया है जिस कारण पूर्वाचलवासियों का त्यौहार अच्छे से मनाया जायेगा। उन्होने बताया कि नगरपरिषद सभापति ने पूर्वाचलवासियों को बड़ी सौगात देते हुए यहां इस घाट का निर्माण करवाया था जिससे कि सुरेशिया निवासी अपने घरों के नजदीक छट घाट पर अपना त्यौहार मनाते है। इस मौके पर कैलाश दास गज्जू दास विनोद कुमार सरवन कुमार बादल कुमार कालू राम चंद्रेश्वर दास अजय कुमार संजय कुमार चंद्रप्रकाश शर्मा सत्यनारायण मौजूद थे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































