हनुमानगढ़। कमला नेहरू मार्केट के दुकानदारों द्वारा नगरपरिषद सभापति गणेशराज बंसल का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम में कमला नेहरू मार्केट के अध्यक्ष प्रदीप मदान राजू के नेतृत्व में समस्त दुकानदारों द्वारा बड़ी माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सभापति का अभिनंदन किया। प्रदीप मदान ने कहा कि सभापति गणेशराज बंसल द्वारा जिला मुख्यालय का जिले का स्वरूप तो दिया साथ ही लोगों द्वारा किये गये अवैध कब्जों को छुड़वाकर शहर के विकास में चार चांद लगाये है। उन्होने कहा कि सभापति गणेशराज बंसल द्वारा करवाये गये विकास कार्याे के कारण विरोधी में आज उनके साथ खड़े है।
सभापति गणेशराज बंसल ने कहा कि शहर में करवाये गये विकास कार्य शहरवासियों की दूरगामी सोच का परिणाम है। उन्होने कहा कि मुझसे पहले रहे सभापति के कर्ज में डूबी नगरपरिषद का रोना रोते थे, मैने और मेरी पूरी टीम ने नगरपरिषद को न केवल कर्ज से उभारा है साथ ही शहर में विकास भी करवाया है जो शहर के लोगों के समक्ष है। उन्होने कमला नेहरू मार्केट के दुकानदारों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर कमला नेहरू मार्केट के अध्यक्ष प्रदीप मदान (राजू), लालचंद भदरा,चेतन भदरा, वार्ड पार्षद कौर सिंह खोसा, सोनू मदान, इन्द्र चंद (सेठी), मुकेश भदरा,मोनू मदान, राहुल मदान, ध्रुव मदान, गोपाल हलवाई, प्रवीण गोयल, सुरेंद्र सोनी, जगदीश भदरा, पमी, गुलशन, मोटी प्रधान, विष्णु, सुशील माहेश्वरी, पंकज सोनी, रमेश महाजनी, कन्हिया, डालू मल, हीरा लाल, धर्मी भदरा, मदन भदरा, अमित मदान, सौरभ मदान, हेतराम, कुलदीप भूल्लर, मंगत सिंगला, अब्दुल हक्क, जगदीश मिड्ढ़ा, अशोक नंदा, कत मनहोर, गोपाल मवानी, सरदारी लाल मिड्ढ़ा, बलवीर, छाजू राम, लकी सहित अन्य दुकानदार मौजूद थे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































