बरकत कॉलोनी फाटक गौशाला में हवन यज्ञ व गौ पूजा का भव्य आयोजन

68

हनुमानगढ़ टाउन की बरकत कॉलोनी स्थित फाटक गौशाला में चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या के अवसर पर भव्य हवन यज्ञ और गौ पूजा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित राधेश्याम द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ हुई। उन्होंने विधिपूर्वक हवन यज्ञ संपन्न कराया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति अर्पित की। गौशाला के अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल ने इस अवसर पर गौ सेवा और दान-पुण्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अमावस्या का दिन धार्मिक कार्यों और गौ सेवा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। गौशाला में विशेष रूप से गौ माता की पूजा-अर्चना की गई। गौ सेवकों ने हरा चारा और विशेष रूप से तैयार किए गए पौष्टिक गौ लड्डू गायों को अर्पित किए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य धार्मिक भावना को सशक्त करना और गौ सेवा के महत्व को जनमानस में बढ़ावा देना था।इस पावन अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। हवन यज्ञ में पवन गर्ग, आनंद सरावगी, सत्यनारायण, मनोज सरावगी, सुशील कुमार गर्ग, राजेंद्र कुमार, लोकेश जैन, राहुल, दिलीप सारड़ा, रमेश बाधला, चेतन शर्मा, उमिला बजाज, सावित्री, सरला देवी, रेखा, पुष्पा, सुमन सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पुण्य लाभ अर्जित किया। गौशाला समिति ने इस सफल आयोजन के लिए सभी श्रद्धालुओं और गौ सेवकों का आभार व्यक्त किया। भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को निरंतर करने का संकल्प लिया गया ताकि समाज में गौ सेवा और धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलता रहे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।