हनुमानगढ़। बालों को सुन्दर रखना हर महिला का प्राथमिक कार्य है और उसी में सुधार लाने के लिए बुधवार को टाउन के सिंगला होटल में कार्बन द्वारा हेयर एडवांस मास्टर क्लास का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के सदस्य आशीष बजाज आशु ने बताया कि कार्यशाला में कैराबॉन प्रोफेशनल्स से जुड़े प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों ने अपनी-अपनी कला के जरिए हेयर ट्रीटमेंट में रुचि रखने वाले लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर विशेष तौर पर फैशन जगत से जुड़े सैलेब्रिटी जय खां को भी आमंत्रित किया गया था व उसमां खां मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।.बता दें कि हेयर ट्रीटमेंट आज के दौर में तेजी सी आगे बढ़ते समय की जरुरत के अनुसार एक अच्छा इंकम सोर्स साबित हो रहा है।.कार्यशाला में मुख्यत नेनो प्लास्टिक, बोनप्लैक्स, गोल्ड डस्ट के साथ साथ अलग-अलग तरह के एडवांस हेयर कट की भी जानकारी दी गई और टैक्निकल हैड जियार रहमान ने हेयर ट्रीटमेंट से जुड़ी अलग अलग तकनीक के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी। इस दौरान प्रेरणा पाहुजा भी टेक्निकल हैड जियार रहमान का सहयोग करती नजर आई।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































