1 फरवरी से हुए ये 4 बड़े बदलाव, जानिए कैसे होगा आपकी जेब पर असर

0
181

Rule Changes February: फरवरी अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। इन बदलावों का असर आपकी जिंदगी और जेब पर भी होगा। तो बिना देर किए जानिए एक फरवरी से कौन-कौन से चार बदलाव हुए हैं…

1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 14 रुपए बढ़े
ऑयल कंपनियों ने आज से कॉमर्शियल कुकिंग गैस (LPG) सिलेंडर (19 किलोग्राम) के दाम 14 रुपए बढ़ा दिए हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में यह बढ़ोतरी दिल्ली, मुंबई समेत पूरे देश में हुई है। घरेलू रसोई गैस के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरों में इस्तेमाल की जाने वाली डोमेस्टिक LPG सिलेंडर की कीमत 903 रुपए (14.2 किलोग्राम सिलेंडर) ही है, इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हमें व्हाट्सऐप पर फॉलो करें लिंक नीचे है-
हमारे साथ व्हाट्सऐप चैनल पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

2. टाटा मोटर्स की कीमत बढ़ी
टाटा मोटर्स ने आज से अपने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की कारों की कीमत बढ़ा दी है। इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) भी शामिल हैं। सभी व्हीकल की एवरेज कीमत में 0.7% तक की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी के अनुसार इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी के चलते ये कदम उठाया गया है।

ये भी पढ़ें: Valentine Day 2024: 500 रुपये में दें पार्टनर को ये 5 गिफ्ट्स

3. IMPS के बदलेंगे नियम
इमीडिएट पेमेंट सर्विस (IMPS) के जरिए अब आप बिना बेनिफिशरी का नाम जोड़े सीधे बैंक अकाउंट में 5 लाख तक का फंड ट्रांसफर कर सकेंगे। अब आप सिर्फ बेनिफिशरी का फोन नंबर और बैंक अकाउंट का नाम एंटर करके पैसा भेज सकते हैं।

4. NPS के नियम में बदलाव
पेंशन नियामक पीएफआरडीए की तरफ से नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से निकासी के नियम में बदलाव किया गया है। नए नियम के तहत NPS खाताधारक को कुल जमा राशि के 25% से ज्यादा राशि निकालने की अनुमति नहीं मिलेगी। सब्सक्राइबर्स अपने सब्सक्रिप्शन के पूरे कार्यकाल में केवल 3 बार आंशिक निकासी कर सकते हैं। बच्चों की एजुकेशन, शादी, घर बनाने या मेडिकल इमरजेंसी जैसी स्थितियों में NPS से आंशिक निकासी कर सकते हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।